मदरसे की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
मनाेहरथाना। कस्बे के दारे अकरम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रफीक मोहम्मद ने बताया कि मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला सचिव शिवराज चौहान, विशिष्ट अतिथि मौलाना अबरार शेख, व अध्यक्षता अब्दुल वहीद ने की। जिसमें भामाशाहों का सम्मान किया गया। मदरसे की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया। जिसमें उच्च अंक प्राप्त करने अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए गए। शहाक कुरेशी, लियाकत अली, रामप्रसाद लोधा, सैयद सादिक, अली कदीर, बशीर अहमद, नूर मोहम्मद, अकील खान, रशीद अली, सलामत उल्ला माैजूद रहे।