पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalrapatan News Rajasthan News Mass Gathering In The Circumambulation Of Lord Dwarkadhish

भगवान द्वारकाधीश की परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

द्वारकाधीश पुष्टि-भक्ति सत्संग समिति की ओर से धार्मिक नगरी में रविवार को भगवान द्वारकाधीश की गाजे-बाजे व रंग-गुलाल के साथ साढ़े तीन कोसीय 55वीं विशाल परिक्रमा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

परिक्रमा द्वारकाधीश मंदिर से सुबह साढ़े 7 बजे मंगला दर्शन के साथ शुरू हुई, जो पीपली बाजार, नगरपालिका, गिंदौर गेट, वैष्णव समाज मंदिर, दादाबाड़ी, सूरजपोल, सेठों का चौराहा, बाज़ार कुईयां, सूर्य मंदिर, इमली गेट, कपास्या कुआं, रलायती, कृषि उपजमंडी के सामने होते हुए दोपहर 12 बजे द्वारकाधीश मंदिर पहुंची। श्रद्धालु नंगे पैर राधे-राधे की धुन व अखंड जाप श्रीकृष्ण: शरणमं मम.. का जाप करते हुए चल रहे थे। वहीं, दादाबाड़ी वैष्णव समाज संगठन, बड़ा मंदिर बालाजी सेवादल, व्यापार संघ, कपड़ा व्यापार संघ, मंशापूर्ण बालाजी सेवादल, नंदीगण सेवा समिति मंशापूर्ण बालाजी द्वारा भी पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

12 किलोमीटर की परिक्रमा में आते हंै 108 मंदिर: भगवान द्वारकाधीश की परिक्रमा द्वारकाधीश मंदिर से शुरू होती है तो इसके साथ ही 12 किमी क्षेत्र में द्वारकाधीश भगवान सहित 108 मंदिर आते हैं। इन मंदिरों की परिक्रमा भी इसके साथ ही की जाती है। द्वारकाधीश परिक्रमा का स्वागत करने के लिए भी लोगों में उत्साह देखा गया।

झालरापाटन. भगवान द्वारकाधीश की 55वीं परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब, अबीर-गुलाल के साथ झूमे श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...