सामाजिक जागरुकता को लेकर मेड़तवाल समाज की बैठक हुई
भिलवाड़ी. बालाजी मंदिर पर मेड़तवाल समाज की बैठक में मौजूद लोग।
भिलवाडी. बालाजी मंदिर पर अखिल भारतीय मेड़तवाल वैश्य समाज की बैठक अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता पिपलिया वाले की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिसमें भीलवाडी, पिपलिया, राजपुरा, सामिया, गादिया, झटकाल, रूनजी, से समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में समाज के लोगों ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान बैठक में समाज के द्वारा किए गए कार्यों, समाज में विवाह संबंधों में ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही परेशानी के बारे में चर्चा हुई। इस दौरान वार्षिक सामूहिक भोजन व स्नेह मिलन आयोजित करने की बात रखी। बैठक में बालमुकुंद गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, रमेशचंद्र फूलचंद भीलवाड़ी, नंदकिशोर, फूलचंद रुणजी, पूरीलाल, बालमुकुंद, राधेश्याम, सत्यनारायण, गुलाबचंद, कैलाशचंद, मनोहरलाल मोड़ीवाल, माणकचंद गुप्ता, वीरेंद्र दिलीप, मुकेश कपिल, मनमौजी, दिलीप जुलानिया, योगेश, तेजमल, हुकमचंद, कमल गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, विजय कुमार, नंदकिशोर गुप्ता मौजूद रहे।