पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bakani News Rajasthan News Meghwal Samaj Vikas Samiti Elections Held In Pidava

पिड़ावा में मेघवाल समाज विकास समिति के चुनाव हुए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिड़ावा. बैठक में शपथ लेते हुए मेघवाल समाज के लाेग।

पिड़ावा। कस्बे के श्रीराम मंदिर मेघवाल समाज विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,द्वारा मेघवाल समाज विकास समिति की नव कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारणी में अध्यक्ष रमेश मेघवाल,संरक्षक भगवान मेघवाल, उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, सचिव विक्रम वर्मा, महामंत्री बद्रीलाल मेघवाल, कोषाध्यक्ष फूलचंद वर्मा, संगठन मंत्री भंवरलाल मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, कैलाश मेघवाल, प्रचार मंत्री नानूराम मेघवाल, कालूराम , एडवोकेट शिवलाल को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस दौरान होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। वही कार्यकारिणी द्वारा मेघवाल समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर समाज के जिला सदस्य रमेश चंद एडवोकेट, प्रोफेसर कमलेश वर्मा, व्याख्याता चतुर्भुज वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा जिला कार्यकारिणी मनोहर लाल, शोभाराम, राम सिंह वर्मा, प्रकाश चंद, लक्ष्मी नारायण, अध्यापक गायत्री वर्मा, शंकर लाल, दीपक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

भवानीमंडी. मेघवाल विकास समिति की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। जिसमें अध्यक्ष डॉ. सतीश मेघवाल संरक्षक प्रताप चंद्र मेघवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल लाल, उपाध्यक्ष लालूराम मेघवाल सचिव मनोज कुमार को मनोनीत किया है। चुनाव प्रभारी गोपाल दास, श्यामलाल वर्मा, नंदलाल मेघवाल व भंवरलाल मेघवाल के निर्देशन में कराए गए। जिसमें मोहनलाल डग, बालमुकुंद मेघवाल, कैलाश चंद वर्मा, द्वारकालाल, रामप्रकाश अध्यापक, नंदलाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...