- Hindi News
- National
- Bakani News Rajasthan News Memorandum Given To Tehsildar For 9 Point Demands Of Farmers
किसानों की 9 सूत्रीय मांगाें को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन
बकानी. कस्बे के बालाजी पार्क में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्षता मनोहरसिह चौहान ने की। बैठक में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया। जिसमें बताया कि किसानों को फसल बीमा का लाभ, मुआवजा राशि, कुशलपुरा स्कूल में कक्षा कक्ष निर्माण,भूमाड़ा में केंद्रीय सड़क परियोजना से प्रमाणित किसानों को अवाप्ति भूमि का मुआवजा, समर्थन मूल्य के पंजीयन शुरू करने, कर्ज माफी, बिजली के बिलों छूट, किसान सम्मान निधि अादि समस्याओं की मांग की गई। इस अवसर पर मनोहरसिह सौंधिया, नानूराम, सम्पतराज गुर्जर, रोशनलाल, भरतसिंह, गोकुल दांगी, रामदयाल, कालूलाल, मांगीलाल लोधा, गंगराम, रामप्रसाद, कमलेश, सीताराम लोधा किसान मौजूद रहे।