पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Minister Shanti Dhariwal Celebrated Holi By Worshiping Parshvanath At Nageshwar Shrine

नागेश्वर तीर्थ पर मंत्री शांति धारीवाल ने पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर होली मनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर तीर्थ पर मंगलवार को मंत्री शांति धारीवाल ने एक दिवसीय निजी दौरे के तहत ट्रेन मार्ग से नागेश्वर पहुंचकर भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पूजा अर्चना के बाद मंत्री शांति धारीवाल नागेश्वर तीर्थ पेढ़ी के सचिव दीपचंद जैन के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद मंत्री शांति धारीवाल को नागेश्वर तीर्थ पेढ़ी की ओर से सहसचिव धर्मचंद जैन ने कस्बे में बालिकाओं के लिए बालिका विद्यालय खोलने के लिए ज्ञापन दिया। मंदिर के बाहर परिसर में सीसी सड़क बनाने के लिए भी ज्ञापन दिया। मंत्री के साथ राजखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला, पूर्व विधायक मदन लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व चैनसिंह, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, विनय पार्षद, कालू लाल सालेचा, अध्यक्ष राजेश नाहर, डग पूर्व प्रधान शंकर सिंह बन्ना,ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह,नंदलाल जैन, उन्हेंल ब्लॉक अध्यक्ष शोनु जैन, गोपाल सिंह चाड़ा आदि साथ रहे। इस दौरान झालावाड़ एसपी राममूर्ति जोशी भी नागेश्वर तीर्थ पहुंचे व मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी दी। डीएसपी गंगधार बृजमोहन मीणा, एसडीएम राजेश डागा, तहसीलदार बालचंद मीणा थानाधिकारी भंवर सिंह गुर्जर आदि भी साथ रहे।

शांति धारीवाल का स्वागत किया

भवानीमंडी. मंगलवार काे कोटा-रतलाम ट्रेन से नागेश्वर तीर्थ जाते समय मंत्री शांति धारीवाल का भवानीमंडी स्टेशन पर कांग्रेस पार्टी के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, हरीश राठौर, प्रवक्ता अख्तर अली, लोकेश गुप्ता. हफ़ीज़ खान, मुस्तकीम खान मूसा, विजय गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया।

उन्हैल. नागेश्वर जैन मंदिर में दर्शन करने जाते मंत्री धारीवाल।
खबरें और भी हैं...