- Hindi News
- National
- Bhawani Mandi News Rajasthan News Offline Purchase Of Wheat On Support Price Will Start From March 16
समर्थन मूल्य पर गेहूं की ऑफलाइन खरीद 16 मार्च से होगी शुरू
भवानीमंडी. समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद फरोख्त की तैयारी को लेकर लेकर उपखंड कार्यालय में एसडीएम राजेश डागा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें तहसीलदार राजेन्द्र कुमार मीणा, व्यवस्थापक दाताराम, कृषि मंडी से राधेश्याम सोनी, ललित शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक मांगीलाल, रामलक्ष्मण उपस्थित रहै। उपखंड अधिकारी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की ऑफलाइन खरीद 16 मार्च से प्रारम्भ की जाएगी। जिसके लिए किसानों की टोकन जारी करवाने के लिए व्यवस्था की जा रही है।