- Hindi News
- National
- Jhalrapatan News Rajasthan News On Refusing To Give A Bike Entering And Hitting The House
बाइक देने से मना करने पर घर में घुसकर की मारपीट
झालरापाटन. क्षेत्र के गाेविंदपुरा गांव में मंगलवार को देने बाइक देने से मना करने पर गुस्साए चार जनों ने मकान में घुसकर दो युवकों से मारपीट की। पुलिस के अनुसार समराई गांव निवासी मुकेश पुत्र बापूलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गोविंदपुरा गांव में आया था। यहां के लोगों ने उससे बाइक मांगी तो मना कर दिया। इस पर नाराज गाेविंदपुरा निवासी अजय, फोरिया, मेघराज व प्रेमचंद ने मकान में घुसकर फरियादी व रामेश्वर के साथ मारपीट की।