- Hindi News
- National
- Bakani News Rajasthan News Peace Committee Meeting Regarding Heli Festival
हाेली त्योहार काे लेकर शांति समिति की बैठक
बकानी कस्बे के पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक पुलिस उपाधिक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में अायाेजित की गई। जिसमें शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में पुलिस उपाधिक्षक ने होली, धुलेंडी को आपसी भाईचारे व सौहार्द से मनाने की अपील की। हेलमेट लगाने दुर्घटना या कोई भी घटना क्षेत्र में हो तो उसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। बैठक में अागरिया सरपंच बलवन्त सिंह गुर्जर, सलावद सरपंच रोडीलाल, बकानी सरपंच अंकित बरेठा, नानौर सरपंच नाथूसिंह सौंधिया, रायसिंह, बरखेडा सरपंच घनश्याम गुर्जर, थोबडिया सरपंच सुजानसिंह, रामप्रसाद लोधा, भरत चतुर्वेदी, बबलू कुरेशी आदि गांवों के सरपंचों ने भाग लिया।
बकानी. पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक लेते पुलिस उपाधीक्षक।