पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीआरओ के क्वार्टर में चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालावाड़. शहर के फॉरेस्ट रोड स्थित सिविल लाइन में बदमाश पीआरओ के सूने में मकान में वारदात कर सोने के आभूषण व रुपए लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह इसका पता चलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। झालावाड़ में कार्यरत सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंतसिंह फॉरेस्ट ऑफिस रोड पर स्थित सिविल लाइन में रहते हैं। उनके आस-पास के क्वार्टर में अन्य सरकारी अधिकारी रहते हैं। पीआरओ के जयपुर जाने से मकान सूना था। रात में बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण और रुपए लेकर चले गए। सुबह अास-पास रहने वालों ने मकान का ताला टूटा देखा, तब घटना का पता चला। इधर, सीआई लक्ष्मणसिंह का कहना है कि वारदात का पता चलने पर मौका मुआयना कर लिया गया है। पीआरओ जयपुर हैं, उनके आने के बाद पता चलेगा कि क्या-क्या सामान चोरी गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
खबरें और भी हैं...