पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Poets Made The Audience Laugh A Lot In Comic Parody

कवियों ने हास्य पेरोडी मेंे श्रोताओं को खूब हंसाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानीमंडी. शहर में काव्य संध्या में काव्य पाठ करते कवि।

बकानी । होली के अवसर ग्राम पंचायत द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मनशी राम विश्नोई थे। विशिष्ट अतिथि रमेश बरेठा, सरपंच अंकित बरेठा, गांव गुरु बालचन्द व्यास, ग्राम विकास अधिकारी संजय उपाध्याय आदि अतिथियों ने मां शारदे पूजन कर कवि सम्मेलन का शुरु आत की। वार्ड पंचों द्वारा कवियों का फूल माला से स्वागत किया। माधुरी किरण गणेश वन्दना व शारदे की वंदना की। साबीया अख्तर ने गीत गणगोर सुना कर खूब तालिया बटोरी। लटूरी लट ने हास्य पैरोडी सुनाकर लोगों को खूब हंसाया । साथ फूफाजी के पैरोडी 370 के बारे बताया। भरत पाण्ड्या ने भी हास्य के माध्यम से लोगों को हंसा-हंसा कर पेट में बल पड़ गया। अनिल उपहार व साबीया अख्तर के चुटकले चले।

भवानीमंडी. व्यापार महासंघ की ओर से राधेश्याम मंदिर बगीची में काव्य संध्या की गई। सरस्वती पूजा के बाद कार्यक्रम के प्रायोजकों का सम्मान किया गया। स्वागत भाषण में व्यापार महासंघ के प्रितपाल सिंह होरा ने आभार माना। कविता पाठ में मुंबई से आए हुए कवि सुनील व्यास ने हास्य कविताओं से श्रोताओं की भरपूर सराहना पाई और विशेषकर माता पिता के महत्व पर पढ़ी गई रचना पर खूब तालियां बटोरी। कोटा के कवि धर्मेंद्र सोनी, नीमच से आई कवयित्री प्रेरणा ठाकरे और अतुल ज्वाला ने भी खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में एसडीएम राजेश डागा, डीएसपी राजेश मेश्राम, सीआई महेंद्र कुमार मीणा, आरटीएम के प्रेसिडेंट एचएन वशिष्ठ, वाइस प्रेसिडेंट सुनील शर्मा, जेके अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन रात 12 बजे तक चला। काव्य संध्या के प्रायोजक थे दुर्गा पारेता, कमल सुरेका, हाजी फखरुद्दीन ठेकेदार, हीरालाल विजावत, बृजमोहन धारीवाल, अशोक पाटीदार, मनिंदर सिंह भाटिया, संजय सोनी श्री राम भाटिया, अमित पाटीदार, शुभम जैन एवं कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...