- Hindi News
- National
- Ratlai News Rajasthan News Police Patrol Vehicles To Open Modified Silencers
पुलिस ने पैदल गश्त कर वाहनों के मोडिफाई साइलेंसर खुलवाएं
झालावाड़. कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को पैदल गश्त कर दुपहिया वाहन चालक जिन्होंने अपने वाहन में मोडिफाई साइलैंसर लगा रखे थे, उनके साइलैंसर खुलवाए गए। साथ ही वाहनों को ठीक से पार्क करने और हेल्मेट लगाने के लिए समझाइश की गई। सीआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि डीएसपी विजयशंकर शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने शहर में पैदल गश्त की। इस दौरान बाइकों में मोडिफाई साइलैंसर लगे हुए थे, जिनके कारण ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, उनको खुलवाया गया। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए समझाइश की गई। पुलिस आगे भी पैदल गश्त और वाहन चालकों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगातार कार्रवाई करेगी।