पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Program On The Anniversary Of Dandi March

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 12 से 18 मार्च तक ब्लॉक स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तहत गरुवार को विद्यालय स्तर पर रैली तथा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि विद्यालय स्तर पर 13 मार्च को खानपुर में दोपहर 1 बजे गांधी जी के भजन, देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 मार्च को असनावर में दोपहर 1.30 बजे नुक्कड़ नाटक एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 मार्च को रटलाई में दोपहर 1.30 बजे चित्रकला प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को झालावाड़ में दोपहर 1.30 बजे निबंध प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 मार्च को पिड़ावा में दोपहर 1.30 बजे भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिता तथा 18 मार्च को भवानीमंडी में दोपहर 1.30 बजे महापुरुषों पर आधारित रूपधरो प्रतियोगिता, सेमिनार एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...