- Hindi News
- National
- Bakani News Rajasthan News Rally In Support Of Caa Nrc And Npr Memorandum To Tehsildar
सीएए, एनआरसी व एनपीआर के समर्थन में निकाली रैली, तहसीलदार को ज्ञापन
असनावर। कस्बे में रविवार को सीएए, एनआरसी व एनपीआर के समर्थन में कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने विशाल रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार गंगाराम गुर्जर को ज्ञापन दिया। जिसमें कृषि उपज मंडी के सामने नागरिक संशोधन बिल तथा एनआरसी व एनपीआर के समर्थन में आम सभा का आयोजित की गई। सभा में मुख्य वक्ता विहिप विभाग मंत्री विष्णु साल्वी ने संबाेधित कर कहा कि भारत ऐसा देश है जहां पर शरणार्थियों को सम्मान के साथ रहने का अधिकार दिया जा रहा है। आज कुछ चंद लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए सीएए, एनआरसी, व एनपीआर का विरोध कर रहे हैं और देश को अराजकता की ओर ले जा रहे हैं। हम उनका घोर विरोध करते हैं। इस निर्णय में देश की जनता सरकार के साथ है। समर्थन रैली को सफल बनाने के लिए व्यापारियों ने स्वेच्छा से सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक दुकानें बंद रखी। बस स्टैंड के समीप दशहरा मैदान पर कस्बे सहित क्षेत्र के व्यापारी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच व अन्य संगठनों के सदस्यों रैली में तिरंगा व केसरिया पताका हाथ में लेकर सीएए, एनआरसी व एनपीआर के समर्थन में नारे लगाते हुए ज्ञापन दिया गया। जिसमें सैकंडों लोग शामिल हुए।