पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalrapatan News Rajasthan News Ramprasad Nurakpura Becomes President Of Rathore Society

राठौर समाज के अध्यक्ष बने रामप्रसाद नुरकपुरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामप्रसाद नुरकपुरा

झालरापाटन. राठौर तेली समाज की बैठक बुधवार को नृसिंह भवन लंका गेट पर हुई। जिसमें समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से रामप्रसाद नरकपुरा को चौथी बार राठौर समाज का अध्यक्ष चुना गया। जिसमें सभी समाजबंधुओं ने आभार व्यक्त किया। बैठक में नृसिंह जयंती व निशुल्क कन्या विवाह को लेकर चर्चा की। वर्ष 2019 का लेखा-जोखा बनवारी लाल राठौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष दुलीचंद राठौड़ द्वारा समाज के लोगों का सम्मान किया गया। बैठक में नारायणलाल मंगरोला, माणकचंद, मोहनलाल महावर, रतिराम, अशोक कुमार, माणकचंद, चंद्रशेखर, चंद्रप्रकाश राठौड़ की अाेर से समाज उत्थान के लिए विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश अस्तोलिया ने किया।
खबरें और भी हैं...