पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Rangotsav Celebrated Across The District Dry Holi Played From Abir Gulal

जिलेभर में रंगोत्सव की धूम, अबीर-गुलाल से खेली सूखी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में दो दिनों तक रंगों का त्योहार होली भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। होली का दहन, फागोत्सव, परिक्रमा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मंगलवार को रंग लगाकर त्योहार की बधाइयां और शुभकामनाएं दी गई। इससे पूर्व सोमवार को गोधूली बेला में होलिका दहन किया गया। इसके बाद मंगलवार को धुलेंडी पर रंग खेला गया। बुधवार को भाईदूज का पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी होली पर खूब जमकर रंग गुलाल लगाया। झालरापाटन में द्वारिकाधीश पर विशेष फागोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। झालावाड़ में अग्रवाल समाज की ओर से परिक्रमा निकाली गई। डग में चूल का आयोजन किया गया, इसमें धधकते अंगारों पर श्रद्धालु नंगे पैर चले।

भगवान सत्यनारायण जी की 17वी वार्षिक नगर परिक्रमा धूमधाम से निकाली गई

झालावाड़। बसंतोत्सव एवं होली के पावन पर्व पर अग्रवाल समाज की अाेर से भगवान श्री सत्यनारायण की 16वीं नगर परिक्रमा बुधवार को धूमधाम से निकाली गई। परिक्रमा सुबह 6 बजे मंगलपुरा स्थित सत्यनारायण मंदिर से प्रारम्भ हुई। परिक्रमा मंगलपुरा टेक, प्रताप चोक, गांव घेर, संजय कॉलोनी, भोई मोहल्ला, चौथमाता मंदिर, सर्राफा बाजार, सीमेन्ट, राधारमण मंदिर, बस स्टेण्ड, पंचमुखी बालाजी, पुराने पोस्ट ऑफिस होते हुए मंगलपुरा चौराहा होते हुए पुन: सत्यनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। पर्यटन विकास समिति द्वारा होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें समिति के संयोजक ओम पाठक, अध्यक्ष दिनेश सक्सेना, उपाध्यक्ष इतिहासकार ललित शर्मा, भगवती प्रकाश, सलीम मोहम्मद, राजेन्द्रसिंह सलूजा, सर्वेश्वरदत्त, शूरवीर सिंह नाथावत सहित सदस्यों ने होली का त्यौहार मनाया। तथा पृथ्वी विलास पैलेस में झालावाड़ के पूर्व महाराज चन्द्रजीत सिंह के साथ परम्परागत होली का पर्व गुलाल लगाकर मनाया। तथा इस अवसर पर पूर्व महाराज ने इस त्यौहार को आपसी भाईचारा सौहार्द तथा प्रेम बढ़ाने वाला त्यौहार बताया। होली के पावन पर्व पर सभापति नगरपरिषद् मनीष शुक्ला द्वारा वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाई गई। तथा सभी समाज के लोगों को होली की बधाई दी गई। फाेटाे है-

भास्कर न्यूज झालावाड़. शहर में पीपा पीठाधीश्वर झंकारेश्वर दास त्यागी महाराज के सानिध्य में मंगलवार को धुलंडी के पावन पर्व पर सुबह 7 बजे से संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के धर्मप्रेमी महिला पुरुषों ने भारी संख्या मे ंभाग लिया।संकीर्तन सत्यनारायण मन्दिर से प्रारम्भ होकर पुरानी कोतवाली , कन्या स्कूल के सामने होते हुए घंटाघर का चक्कर लगाकर मन्दिर पर पहुंचे। संकीर्तन में शहर के सभी समाज बन्धु अनिल शेखावाटी ,पुखराज जैन, गिरिराज अग्रवाल, पं विनोद शर्मा श्रीराम, पं बिरधीचन्द्र शर्मा, संजय जैन, विरेन्द्र सिंह झाला, ओमपाठक, शिवप्रसाद चाैरसिया, कैलाश अग्रवाल, बबली मास्टर सहित कई समाज सेवी मौजूद रहे।

रायपुर. कस्बे सहित क्षेत्र में रंगों का पर्व दो दिन तक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पूर्व होलिका दहन स्थल पर आकर्षक सजावट कर होलिका की पूजा की गई। व हॉट चौक में आकर्षक आतिशबाजी की गई। धुलेंडी के दिन सुबह से ही बच्चों के साथ युवाओं की टोलियां एक दूसरे को गुलाल रंग लगाती नजर आई। तो जिन घरों में साल भर में शोक हुआ वहा पर रंग डाला गया।व शाम को राजा रानी का स्वांग की सवारी निकाली गई।

भवानीमंडी. गणेश मंदिर में मंगलवार शाम को ग्रेन एंड सीड्स एसोसिएशन भवानीमंडी ने स्नेह मिलन का आयोजन किया। इसमें कृषि उपज मंडी के सभी व्यापारियों ने एकत्र होकर आपस में एक दूसरों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन कमलेश गुप्ता ने किया। शहर में होली का पर्व प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया। दिन में टोलियों में युवा महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे घूम-घूम कर लोगों को रंग लगाते दिखे। जबकि शाम से घरों को जाकर मिलने व अबीर लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी क्रम में भवानीश्वर शिवालय मंदिर, शीतला माता,बाडिया बाग, हनुमान बालाजी मंदिर, राधेश्याम मंदिर, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

होलिका की पूजा अर्चना की

मनोहरथाना. कस्बे सहित क्षेत्र में रंगों का त्योहार उत्साह से मनाया गया। सोमवार शुभ मुहूर्त में रात्रि को लगभग साढ़े 8 बले कस्बे में होलिका दहन किया। कस्बे में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर होलिका दहन किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की। मंगलवार को धुलेंडी के पर्व पर युवाओं की टोलियां पूरे दिन रंग गुलाल उड़ाती चल रही थी। वही विभिन्न समाजों के गैर भी ढोल के द्वारा कस्बे में निकाले गए। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भी होली के गीत गाते हुए स्वयंसेवकों के घरों पर होली मनाई। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी माकूल इंतजाम किया गया।

सारोला कलां. होली के मौके पर ग्राम पंचायत के नेतृत्व में झंडा बाजार, मेन बाजार,मेन रोड़ आदि आधा दर्जन स्थानों पर होली का दहन किया।वही पंचायत की ओर से होली दहन सरपंच पति सुरेश शर्मा ने पूजा कर होली दहन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में दहन स्थल पर लोग मौजूद रहे।दुसरे दिन धुलंडी के मौके पर एक दूसरे को लोगों ने रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।वही बुधवार को भाई दूज का त्योहारों भी मनाया गया। बहिनों ने भाईयों के तिलक लगाकर भाईयों की लंबी आयु की कामना की।

खानपुर. कस्बे में परम्परागत तरीके से होली व धुलेंडी का पर्व मनाया गया। सोमवार की शाम को कस्बे के होली के चौक, गुर्जर मोहल्ला, महावीर कॉलोनी, आकाश गंगा कॉलोनी, पंचायत समिति मैदान व कोली मोहल्ले में होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली चौक पर विधिवत सरपंच दीपा गौतम ने पहुंचकर होली दहन किया। मंगलवार को धुलंडी पर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर युवकों द्वारा उत्साह से होली खेली गई। वही क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र नागर ने अपने गांव कंवल्दा में युवकों के साथ धुलंडी पर्व मनाया।

थानों में जवानों ने जमकर होली खेली, पर्व की शुभकामनाएं दी

आवर. बुधवार को पुलिस थानों में जवानों ने जमकर होली खेली। इस दौरान सुबह से ही जवानों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके। पुलिस के जवानों को होली की शुभकामनाएं देने के लिए कई गणमान्य लोग भी आए। जिन्होंने भी जवानों को थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए धन्यवाद दिया। और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

गंगधार. ग्रामीण अंचल में मंगलवार को धुलेंडी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही एक दूसरों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। कस्बे में बच्चे बड़े व महिलाओं ने रंग गुलाल के साथ होली खेलना शुरू किया जो की शाम तक चलता रहा। सुबह महिलाओं ने होली व शीतला माता को जल चढ़ाया। वही पूरे ग्रामीण अंचल में भी बड़ी धूमधाम के साथ धुलेंडी का पर्व मनाया गया।

चौमहला. कस्बे सहित क्षेत्र में होली का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामना दी। क्षेत्र में सोमवार रात्रि होली का दहन किया। इससे पूर्व महिलाओं ने होली की पूजा की। मंगलवार को धुलंडी का पर्व पर बच्चों युवाओं में उत्साह दिखा। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। दोपहर को ग्राम पंचायत की ओर से गेर निकली गई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरी। गेर में सरपंच प्रतिनिधि अशोक भंडारी,वार्डपंच विनोद मोदी, राधेश्याम टेलर,पंकज जैन,विक्रम सिंह,सहित कस्बे के व्यापारी नागरिक शामिल रहै।

भिलवाड़ी. कस्बे में होली व धुलंडी का पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान होलिका दहन पर छोटी बच्चियों ने होली खूंट पर पूजा कर गोबर से बने श्रंगार पूजा अर्चना कर कपड़े और प्रसाद चढ़ाई। वही गांव के पटेल व ठाकुर ने होलिका को अग्नि देकर दहन किया। इस दौरान ढोल धमाके से होलिका दहन पर ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहै। वही धुलंडी के दूसरे दिन कस्बे में सुबह से ही बच्चों और बड़ों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अग्रवाल समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा

तारज. कस्बे सहित आसपास के गांवों में होली धुलंडी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानचंद मालव ने ,भरत चौधरी,शक्तिदान सिंह, मुकेश गुर्जर ने होलिका दहन किया, और बरेडा तिराहा पर नन्हे बालकों ने होलिका दहन किया । व्यक्तियों द्वारा अल्पाहार व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। परिक्रमा के दौरान पुरुष, महिलाएं नृत्य करते चल रही थी और बुजुर्ग महिलाएं भजन गाती हुई चल रही थी। यात्रा के दौरान रंग और गुलाल से पूरा मार्ग लाल हो गया। सचिव विशाल मित्तल व प्रवक्ता राकेश अग्रवाल ने बताया कि परिक्रमा अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। परिक्रमा में सर्वप्रथम मधुर संगीत का आयोजन हुआ। परिक्रमा समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने शोभायात्रा सफल बनाने में सहयोग देने लिए यात्रा में आए भक्तों, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन का आभार माना।

भवानीमंडी. होलिका दहन के अवसर पर नित्य संकीर्तन प्रभात फेरी मंडल के द्वारा शहर के धर्मप्रेमी लोगों ने होली उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया। इसमें महिला एवं पुरुषों ने संकीर्तन प्रभात फेरी में भाग लिया।श्रद्धालुओं ने राधेश्याम मंदिर पर भी भजन कीर्तन पर खूब भाव विभोर होकर झूमें नाचे। प्रभात फैरी नगर भ्रमण करने के बाद बालाजी चौराहे पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर पहुंची । वहां पूजा अर्चना के बाद होली उत्सव का समापन हुआ।

डग. धूलेन्डी के दिन लगभग सौ वर्षो से भी अधिक पुरानी परम्परा आज भी कायम है। मंगलवार शाम को चौकड़ी दरवाजा स्थित हनुमान मन्दिर के प्रांगण में धधकते अंगारो से नंगे पैर श्रद्धालु निकले। जिसके लिए 10 फीट लम्बी डेढ़ फीट चोड़ी व सवा दो फीट गहरी खाई खोद कर उसमें दो क्विंटल लकड़ी के धधकते अंगारों को तैयार किया गया एवं उसमें 10 किलो शुद्ध देशी घी से अंगारो को धधकाया गया चुलकी पूजा की गई। वैराई माता व हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद 51 महिलाएं,पुरूष, व बच्चें ,बच्चियां आदि श्रद्धालुओं ने नंगे पैर अपने इष्ट देव का आव्हान कर धधके अंगारों से ऐसे निकले मानो फूल पर चल रहे हो।

भवानीमंडी. शहर में राठौर तेलियान समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुराने रीति-रिवाज,कुरीतियों में सुधार लाने के लिए चर्चा की गई। तथा एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। संरक्षक घांसीलाल अजमेरा एवं कैलाश गोलानिया, मोहनलाल आस्तोलिया, लालचन्द राठौर, सत्यनारायण, राजकुमार दुल्डीया, रमेशचन्द राठौर, बंशीलाल राठौर, दीपक आस्तोलिया, मनोहरलाल राठौर आदि मौजूद रहे।

उल्लास के साथ किया गया चौराहों और गली-मोहल्लों में होलिका दहन

झालरापाटन. शहर में होली व धुलंडी का त्यौहार उत्साह, उमंग व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार रात गोधूली वेला में शहर के विभिन्न चौराहों और गली मोहल्लों में होलिका दहन हुआ। होली जलाने से पूर्व महिलाओं ने होलिका में गोबर से बने बडुकले डाले,पूजा अर्चना कर मंगल गीत गाते हुए परिक्रमा लगाई,फ़िर होलिका दहन किया। लोगों ने होलिका की अग्नि में नई फसल गेहूं की बालियां सेकी। विभिन्न गली, मोहल्लों और चौराहों पर होलिका दहन स्थलों पर एकत्रित नागरिकों ने होलिका दहन का प्रसाद वितरित किया। और रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। वही मंगलवार सुबह से ही बच्चों- युवकों की टोलियां रंगों से होली खेलने के लिए निकल पड़े। और एक दूसरे के घर जाकर रंग डालकर होली धुलंडी का आनंद लिया। वही बुधवार को झालरापाटन पुलिस थाना में पुलिस के जवानों ने होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान प्रशासन ने भी जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी कर रखे थे। थानाप्रभारी ने होली का पर्व शांतिमय मनाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

डग.कस्बे में मंगलवार सुबह होली का पारम्परिक पर्व धुलेंडी कस्बे में बड़े ही धूमधाम से मनाया। इससे पूर्व कस्बे के विभिन्न मन्दिरों में व्यापार संघ द्वारा सर्व प्रथम भगवान के साथ फूलों से होली खेली गई। उसके बाद सभी होली के हुड़दंगी व होली खेलने वाले गंगधार दरवाजा पर होली खेलने वाले गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। पारम्परिक गैर गंगधार दरवाजा से प्रारम्भ होकर नीमचैक,जगदीश मन्दिर,गणेश चौक,होली थड़ा,बुधवारिया दरवाजा, पुरानी ग्राम पंचायत,बस स्टेण्ड,लुहार दरवाजा व गंगधार दरवाजा पर गैर का समापन हुआ।

मिश्रोली. कस्बे में मंगलवार को होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को होलिका दहन हुआ। वहीं मंगलवार को दिनभर लोगों ने जमकर रंग व गुलाल से होली खेली। कस्बे में सुबह से ही बाजारों में युवाओं की टोलियां एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाते नजर आए। जगह-जगह ढोल व डीजे के ऊपर कस्बेवासियों झूमते हुए नजर आए। कस्बे बुधवार को पुलिस द्वारा धूमधाम के साथ होली मनाई गई।

गांवों में लोगों ने घर- घर जाकर तिलक लगाकर होली मनाई

पनवाड़. कस्बे मे सोमवार को होली दहन किया गया। मंगलवार को धुलंडी पर रंग गुलाल लगाकर एवं गमगीन परिवारों में जाकर छाटा पटका गया। महिलाओं ने मंगल गीत के साथ होली मे पानी डालकर ठंडा किया। धुलंडी पर सुबह से ही रंग गुलाल लगाने को दौर शुरू हो गया। गांव के सरपंच ने रंग गुलाल लगाते हुए मुख्य बाजार से बस स्टेड़, शिवाजी चौराहे, नन्दपुरा, गुलमोहर, धाकड़ मौहल्ला, माली मौहल्ला, राठौर मौहल्ला, मुस्लिम बस्ती बैरवा बस्ती सहित कस्बे मे भ्रमण कर लोगों को रंग गुलाल लगाई गई। व शुभकामना दी गई। सरखंडिया के सरपंच कमलेश मेहता ने पंचायत के गांव में घर घर जाकर तिलक लगाकर होली मनाई। पनवाड़ थाने की पुलिस ने बुधवार को थानाधिकारी इस्लाम अली के साथ ग्रामीणों को रंग गुलाल लगाकर गले मिले।

बकानी. कस्बे में रंगों का त्यौहार कस्बे में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बाजार चौक बस स्टेंड, गणेश मंदिर,पुराना थाना,पीपली चौराहा पर होली दहन किया गया। इस अवसर पर जागीरदार राधेश्याम गांधी,सरपंच अंकित बरेठा, थानाधिकारी मंशीराम, आदि ने होली का पूजन किया। वही अगले दिन महिलाओं ने माताजी ठंडी की। तथा लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।

रटलाई. कस्बे सहित आसपास के गांवों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सभी जगह होली चौक पर होली का बनाई गई। जिसका होली के दिन शाम को दहन किया। जिसे देखने एवं होलिका की पूजा करने बड़ी संख्या में बालिकाएं पहुंची। वही मंगलवार को धुलंडी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लोगों ने एक दूसरे को उत्साह पूर्वक रंग गुलाल लगाया। युवाओं की टोलियां ने घर-घर विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं की ।

बाघेर. कस्बे में होली दहन पर सोमवार की शाम को गणेश नवयुवक मंडल द्वारा होली का पूजन किया गया। जिसके बाद होलिका दहन किया।धुलेंडी पर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि श्रीलाल कटारा, प्रकाश नागर, सुरेश प्रजापत, भरोस पांचाल, संपतराज भील, सत्यनारायण गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

दहीखेड़ा. होली के पावन पर्व रंगों का त्योहार मनाया धूमधाम से दही खेड़ा कस्बे में गुलाल लगाकर मनाया गया। इस बार लोगों द्वारा सूखी होली खेली गई। जिसमें तरह-तरह के रंगों द्वारा गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया।

सारोला. कस्बे में होली की आरती उतारते हुए।

बकानी. कस्बे में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि।

भवानीमंडी.समारोह में राठोरतेली समाज के लोग।

झालावाड़.शुभकामना देते एसपी राममूर्ति जाेशी।

झालावाड़. शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।

चाेमहला. कस्बे में हाेली खेलते हुए लोग।

भिलवाड़ी. कस्बे में होली खेलती महिलाएं।

खानपुर. हाेली खेलते विधायक नरेंद्र नागर।

झालरापाटन. थाना में होली की उमंग में जवान।

झालरापाटन. पुरानी तहसील में होलिका दहन।

बकानी. कस्बे में हाेलिका दहन करते सरपंच।

पनवाड़. कस्बे में दहन के लिए तैयार हाेलिका।

रटलाई. होलिका दहन से पूर्व किया होलिका का शृंगार।

रायपुर. स्वांग रचते हुए बहुरुपिए।

भवानीमंडी. शहर में हाेलिका दहन किया गया।

मनोहरथाना. पुराना थाना चौक पर होली।

बाघेर. कस्बे में होली खेलते लोग।

मिश्राेली. कस्बे में हाेली खेलते बच्चे।

झालावाड़. शहर में सोमवार रात हाेली दहन करते हुए लोग।

तारज. कस्बे में हाेलिका की पूजा करते लाेग।

झालावाड़. प्रहलाद महाराज की संकीर्तन फेरी निकालते हुए लोग।

डग. धधकते अंगारों पर निकलते श्रद्धालु।

दहीखेड़ा. कस्बे में होली खेलते बच्चे।

आवर. पगारिया थाने में होली खेलते जवान।
खबरें और भी हैं...