पौधारोपण क्षेत्र में मिला सम्मान
झालरापाटन. भारत विकास परिषद द्वारा राजस्थान दक्षिण पूर्व हाड़ौती प्रांत का प्रांतीय उत्कृष्ट सम्मान समारोह 2019-20 बूंदी मे संपन्न हुआ। जिसमें भारत विकास परिषद शाखा झालरापाटन को पर्यावरण एवं पौधारोपण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेन्द्र डांगी व सचिव कविम जैन ने बताया कि गत वर्ष में 200 पौधे लगाए और उनको संभालने की जिम्मेदारी ली थी। जिसको लेकर सम्मान मिला।