पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Asnawar News Rajasthan News Reclamation Of God On Basantotsav Holi Festival

बसंतोत्सव-होली महोत्सव पर भगवान की परिक्रमा निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

असनावर. कस्बे में होली खेलते युवक।

पिड़ावा. रथयात्रा निकालते हुए जैन समाज के लोग।

झालावाड़। बसन्तोत्सव एवं होली महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को अग्रवाल समाज द्वारा श्रीसत्यनारायण भगवान की 17वीं विशाल परिक्रमा निकाली गई। परिक्रमा सुबह साढ़े 7बजे श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारम्भ होकर मंगलपुरा, प्रताप चोक, मंशापूर्ण बालाजी मंदिर से होती हुई गांवघेर,संजय कॉलोनी, भोई मोहल्ला,चौथमाता मंदिर, सर्राफा बाजार, सीमेन्ट रोड से डिप्टी जी मंदिर,बस स्टेण्ड,पंचमुखी बालाजी होते हुए पुराने पोस्ट आफिस होते हुए मंदिर श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंची। प्रवक्ता राकेश अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा का परिक्रमा मार्ग में जगह-ंजगह पुष्प वर्षा एवं रंग-ंगुलाल से स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारम्भ पीपाधाम पीठाधीश संत स्वामी झंकारेश्वरदास त्यागी महाराज के सानिध्य में सत्यनारायण भगवान की आरती उतार कर शोभायात्रा को रवाना किया। जिसमें ग्रवाल समाज की महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष राजदुलारी के व बडी संख्या में युवतियां एवं महिलाएं थाप पर नृत्य व मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। बच्चों में भी शोभायात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया। सचिव विशाल मित्तल ने बताया कि यह परिक्रमा अग्रवाल समाज द्वारा पिछले 16 वर्षो से निरन्तर निकाली जा रही है। समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने शोभायात्रा में पधारे सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।

पिड़ावा. नगर से 15 किलोमीटर दूर अमरकोट नेमीनाथ धाम में स्थित दिगम्बर जैन समाज द्वारा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी फागुन महोत्सव के तहत वार्षिक रथयात्रा एवंनन्दीश्वर दीप महामण्डल विधान की भक्ति भाव से पूजन की गई। ओर मंगलवार को भव्य रथयात्रा निकाली गई। जिसमें भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा व ब्रह्मानंद सागर सेवा समिति द्वारा शास्त्र सार समुच्चय ग्रंथ पर ब्रह्मचारी संजय पठारी के सानिध्य में 5 मार्च से 9 मार्च तक धार्मिक शिक्षण कार्य में श्रावक व श्राविकाओं ने शिविर में ज्ञानार्जन किया गया। जिसमें विश्व शांति की मंगल कामना की गई। उसके बाद भगवान श्री पारसनाथ को रथ मे विराजमान कर पुरे ग्राम में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नदी किनारे पहुंची जहां पांड़ाल में धर्मसभा का आयोजन किया। जिसमें ब्रह्मचारी संजय भैया पठारी के प्रवचन हुए।

असनावर. कस्बे में होली के पावन अवसर पर दादा गणेश ग्रुप द्वारा नई आबादी के श्री राम मंदिर पर फागोत्सव मनाया गया। जिसमें बाहर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या में प्रस्तूति दी गई। पुरानी आबादी गणेश चौक में सरपंच प्रतिनिधि मनीष पाटीदार ने होलिका का पूजन कर होलिका का दहन किया। रामपुरिया बस्ती में होलिका बनाकर राधेश्याम भील ने होलिका का दहन किया। धुलण्डी पर एक दूसरे के रंग लगाकर होली की बधाई दी।
खबरें और भी हैं...