पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalrapatan News Rajasthan News Regional Deputy Director Reviewed Development Work Of The Municipality

क्षेत्रीय उपनिदेशक ने पालिका के विकास कार्यों की समीक्षा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालरापाटन. नगरपालिका में क्षेत्रीय उपनिदेशक दीप्ति मीणा ने नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। पालिका के विकास कार्यो व योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। अचानक बिना सूचना के उप निदेशक नगरपालिका आते ही अधिकारी व कर्मचारियों में हडकंप मच गया। उन्होंने चन्द्रभागा नदी, गौशाला स्थित कचरा प्लांट, सूर्य मंदिर के आस-पास हो रहे अतिक्रमण को लेकर शहर की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सूर्य मंदिर पर अतिक्रमण व शहर में टूटी सड़कों सहित विकास कार्यो को लेकर ज्ञापन देने गए पार्षद यशोवर्धन बाकलीवाल व पालिकाध्यक्ष अनिल पोरवाल के बीच तू-तू में-में हो गई। इस मौके पर सूर्य मंदिर के पास पॉलिटिकल ड्रामा देखने के लिए वहां काफ़ी भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय उपनिदेशक शहर के व्यापारियों व शहरवासियों की समस्या नहीं सुन पाई। नगरपालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश राठौर, पार्षद बबीता सेठी, राधेश्याम चौरसिया, जेईएन पुष्पेंद्र सिंह, सुनिल प्रजापत मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...