- Hindi News
- National
- Jhalrapatan News Rajasthan News Roads Are In A Bad Shape The Palace Is Not Cursed By The Residents
सड़कें हो रही बदहाल, पालिका को धिक्कार नहीं पाटनवासी
शहर के कई गली-मोहल्लों की सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है। वहीं, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। नगरपालिका की उदासीनता के कारण लंबे समय से सड़कों की यही दशा है। ऐसे में जर्जर हाे रही सड़कों पर अब चलना किसी मुसीबत से कम नहीं है।
शहर में 25 वार्डों की कई सड़कें खराब व खस्ताहाल है। जिन पर बड़े-बड़े गड्ढाें में वाहन हिचकाेले खाते रहते है। वहीं, बरसात में गड्ढों में पानी भरने के कारण पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है। पालिका के उदासीन रवैये से सैकड़ों दुपहिया वाहन चालक हर माह गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। जरा सी चूक के कारण छोटी-छोटी दुर्घटनाएं अक्सर रोजाना हो रहीं हैं। इन गड्ढों को भरने अाैर सड़कों की मरम्मत करने में नगरपालिका की काेई रुचि नहीं दिख रही। लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने से परेशानी बढ़ जाती है।
}बस स्टैंड मार्ग सबसे व्यस्थ मार्ग है। लेकिन सड़कों पर गड्ढे से दिनभर जाम लगा रहता है। जिससे हजारों यात्रियों को रोजाना आवागमन में परेशानी आती है। वहीं, इस वजह से धंधा भी मंदा हो रहा है।
-रमेशचंद, चाय वाला दुकानदार
}शहर की सड़कें जगह-जगह से जर्जर हो रही है। सड़कों पर गिट्टियां फेल रही है। इससे आए दिन लोग चोटिल होकर अस्पताल पहुंच रहे है।
-सत्यनारायण कसेरा, अध्यक्ष कसारा समाज
}शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगरपालिका को सड़कों की मरम्मत करनी चाहिए।
-सुनील कुमार यादव, एडवोकेट
}नगरपालिका झालरापाटन के रुपयों से झालावाड़ में कार्य करवा रही है, जबकि अपने शहर के ही काम ठीक से नहीं हो रहे हैं। सूरजपोल गेट से सड़क की बदहाली नजर आती है। इससे पूरी सड़क गड्ढों से भरी हुई है। यहां रोजाना दर्जनों लोग दोपहिया वाहनों से फिसल रहे है। और चोटिल हो रहे है।
-ऋतु व्यास, पार्षद
इन मार्गों में होती है अधिक परेशानी
वहीं, शहर के परकोटे के अंदर सड़कों पर चलना भी लोगों को परेशानी दे रहा है। जहां कई जगह सड़कों पर गिट्टियां निकल रही है जिससे दिनभर सड़कों पर धूल उड़ती रहती है। सड़क की सबसे अधिक बदहाली सूरजपोल गेट से चोपड़िया बाजार, सूरजपोल से निम्बारी गेट, सूर्य मंदिर से लंका गेट, सेठों के चौराहे से बाज़ार कुईयां, गिंदौर गेट से बस स्टैंड, सूरज पोल से गिंदौर गेट सहित अन्य मार्गों की हालत खराब है। वहीं, बस स्टैंड होकर कई लोग शहर से पंचायत समिति, पुलिस थाना, तहसील, स्कूल जाते है। वहीं सूरजपोल से 25 गांवों में जाने का रास्ता जाता है। इसके बाद भी शहर की सड़कों की बदहाली लोगों की समझ से परे है।
बोर्ड बैठक में रखा था 33 करोड़ का बजट
नगरपालिका ने शहर में सड़कों सहित विकास कार्यों को लेकर 14 फरवरी को बोर्ड बैठक में 33 करोड़ का बजट प्रस्तावित होने वाला था। लेकिन पार्षदों ने बैठक का विरोध कर बजट बैठक खारिज करवा दी।
झालरापाटन. एनएच 52 पर गड्डों से बचते-बचाते निकालते वाहन।
झालरापाटन. शहर में सूरजपोल गेट पर सड़क पर फैली गिट्टी।