पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalawar News Rajasthan News School College Gym And Cinema Closed Till 30 Now There Will Be No Second Exam Except Board

स्कूल, कॉलेज, जिम व सिनेमा 30 तक बंद अब बोर्ड के अलावा दू्सरी परीक्षा नहीं होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार की आेर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम व सिनेमा घरों को 30 मार्च तक बंद कर दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने एहतियात के तौर पर आमजन को कोरोना के विषय में भयभीत न होने की सलाह दी है

चीन से निकलकर वैश्विक स्तर पर सनसनी फैलाने वाले कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने चिकित्सा सेवाओं को आगामी छह माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है। राज्य के गृह विभाग ने इसके लिए रेस्मा लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर, आईएमए व आईएपी के सदस्य, बीसीएमओ का प्रशिक्षण स्वास्थ्य भवन में हुआ। डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. गौत्तम नागौरी, डॉ. ओपी पाटीदार, डॉ. योंगेंद्र तिवारी, डॉ. मधुसूदन व जिला आरआरटी टीम के सदस्यों द्वारा प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोरोना वायरस से बचाव व जागरुकता लाने में आशा सहयोगिनियों की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. मुकेश बंसल, डीपीएम प्रभु लोधा, डीएसी हेमराज लोधा, हेल्थ मैनेजर ने भाग लिया।

5, 8, 10, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूर्व कार्यक्रम अनुसार होगी

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के अलावा सभी परीक्षाएं 30 मार्च के बाद करवाने के निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक सौरभ स्वामी ने निर्देश जारी कर कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र की ओर से कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में सीएम ने समीक्षा बैठक में सभी स्कूलों में 30 मार्च तक अवकाश घोषित किया है। इसमें कोचिंग संस्थान, मदरसे और अन्य समस्त प्रकार के शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान चल रही कक्षा 5, 8 की परीक्षाएं और कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित होगी। गैर सरकारी स्कूलों की बोर्ड के अलावा सभी परीक्षाएं 30 मार्च के बाद ही संचालित होगी। इस अवधि के दौरान संस्था प्रधान, स्टाफ आवश्यक एहतियात बरतते हुए स्कूल में उपस्थित रहकर बोर्ड संबंधी एवं शाला संबंधी आवश्यक कार्य संपादित करेंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सीबीईओ को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि स्कूलों में अवकाश घोषित करवाएं।

राष्ट्रपिता जयंती वर्ष के कार्यक्रम स्थगित: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर होने वाले ब्लॉक स्तरीय कमेटी के कार्यक्रमों और गतिविधियों को भी स्थगित किया गया है। दांडी मार्च की वर्षगांठ पर 12 मार्च से ब्लॉक स्तर पर होने वाली गतिविधियों को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाए।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं है अवकाश: आवर. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस काे महामारी घोषित कर स्कूलों और कॉलेजों सहित सिनेमाघरों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों अवकाश घोषित नहीं किया है।

झालावाड़. काेराेना वायरस काे लेकर बैठक में वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए।
खबरें और भी हैं...