पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dag News Rajasthan News Sdm Inspected At Anganwadi Center 3 Out Of 19 Children Found Asha Sahayika Also Absent

आंगनबाड़ी केंद्र पर एसडीएम ने किया निरीक्षण, 19 बच्चों में से 3 ही मिले, आशा-सहायिका भी अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिश्रौली में पशु चिकित्सालय, आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम राजेश डागा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। पशु चिकित्सालय में डॉ. दिनेश कुमार एवं परिचारक कालू सिंह अनुपस्थित थे। टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं थे।

चिकित्सालय में औसत ओपीडी एक है चिकित्सक द्वारा माह नवंबर 19 में 23 एवं 24 को आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र दिया हुआ है, परंतु उपस्थिति में पंजिका के हस्ताक्षर भी कर रखे हैं। रिकॉर्ड पूरी तरह से अपूर्ण पया गया। 28 फरवरी 2020 के बाद रजिस्टर में अंकन नहीं किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्राैली में साफ-सफाई पाई गई। डॉ. दिनेश मीणा उपस्थित मिले इस चिकित्सालय में गत माह मात्र एक प्रसव हुआ। गत माह की औसत ओपीडी 97, आइपीडी 7 है। दवाएं सभी उपलब्ध हैं। आंगनवाड़ी तृतीय में कार्यकर्ता और तीन छात्र मिले। जबकि केंद्र पर 19 बच्चे नामांकित हैं। आशा सहयोगिनी सुमित्राबाई एवं सहायिका जनस कुंवर अनुपस्थित थीं, रिकॉर्ड भी अपूर्ण पाया गया। एसडीएम राजेश डागा ने बताया कि जो अनुपस्थित मिले आंगनवाड़ी सहायिका व आशा सहयोगिनी एवं पशु चिकित्सक को नोटिस दिया जाएगा।

करावन. अांगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण के दाैरान 3 बच्चे मिले।
खबरें और भी हैं...