पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नुकसान हुआ तो 10 लाख ऐंठने के लिए गढ़ी कहानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छबड़ा|पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश किया है। एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि 11 मार्च को थाना छबड़ा पर फरियादी तुलसीराम (54) पुत्र सरवनलाल माली निवासी कुंभराज रोड छबड़ा की ओर से एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 10 मार्च को उसका बेटा लोकेश सुमन जो मंदिर जाने की बोलकर गया था, पर घर पर नहीं आया। बुधवार को लोकेश के मोबाइल से 10 लाख रुपए की फिरौती के लिए फोन आया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी छबड़ा की ओर से शुरू किया। डीएसपी छबड़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन लोकेश नहीं मिला।
खबरें और भी हैं...