कूल्हे के जोड़ का सफल ऑपरेशन
बिजनेस प्लस
झालावाड़. संजीवनी व्यास हॉस्पिटल में ईएसआईसी कार्ड निजी क्षेत्र के कर्मचारी की माता के कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया गया। साथ ही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना व अन्य योजना तहत 5 सफलतम जोड़ प्रत्यारोपण ऑपरेशन भी किए गए निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी झालरापाटन निवासी वीरेंद्र कुमार जैन की माता चंद्रा कुमारी जैन का कूल्हे का जोड़ खराब होने से दैनिक दिनचर्या के कार्य भी नहीं कर पा रही थी। उपचार के लिए संजीवनी व्यास हॉस्पिटल ट्रोमा व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर के डॉ. राघवेंद्र आर व्यास को दिखाया। कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण की सलाह दी। निजी क्षेत्र कर्मचारी के लिए ऑपरेशन खर्च उठाना आसान नहीं था, लेकिन कर्मचारी के पास ईएसआईसी कार्ड होने के कारण एवं संजीवनी व्यास हॉस्पिटल द्वारा अधिकृत होने से यह सफलतम ऑपरेशन पूर्णतया कैश लेस किया गया। डॉ. राघवेंद्र आर व्यास, निश्चेतक डॉ. जीएस चौहान, ओटी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा ने सफल ऑपरेशन किया। एक माह में चार कूल्हे के ऑपरेशन किए गए है।