कोरोना वायरस का किया सर्वे
झालावाड़. राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार झालावाड़ के केजीएन नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राअाें द्वारा घर-घर सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्राचार्य पवन वर्मा ने बताया कि झालावाड़ में कोरोना वायरस के बारे में संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिदिन लगभग दो से तीन वार्डों का सर्वे किया गया। समन्वयक पुरुषोत्तम योगी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया हुअा है। जिसके बचाव के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है।