पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Tableaux And Kalashitra Will Be Organized On Hindu New Year

हिंदू नववर्ष पर झांकियां व कलशयात्रा निकालेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानीमंडी. नगर के लालचंद्र आदर्श विद्या मंदिर में नववर्ष समारोह को लेकर समिति अध्यक्ष कल्याण सोनी एवं जिला संघ चालक बने सिंह के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नववर्ष पत्र का विमोचन संपूर्ण समाज में जन जागृत की दृष्टि से किया गया। विकास बाहेती ने बताया कि बैठक में विभिन्न प्रकार के आयोजनों की योजना बनाई गई। जिनमें 11 झांकियां, महिलाओं की कलश यात्रा, और केसरिया साफा पहने रणबांकुरे, 5100 दीपक से भारत माता की महाआरती कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई। बैठक में स्वागत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...