- Hindi News
- National
- Jhalawar News Rajasthan News The Drains Made Higher Than The Road Protested Against Poor Construction
रोड से ऊंची बना दी नालियां घटिया निर्माण का किया विरोध
शहर में नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन रोड से ऊंचाई पर नालियां बनाई जा रही हैं। लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए कार्य का विरोध भी किया है।
बसेड़ा मोहल्ले में नगरपरिषद की ओर से नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। एक तरफ नालियां बन रही हैं दूसरी तरफ उखड़ रही हैं। बसेड़ा मोहल्ला निवासी प्रसून कुमार, भैरुलाल शर्मा, केदार लाल नागर, कमल, आशु, हेमंत सेन, सहित अन्य ने बताया कि नालियां निर्माण में पूरी तरह से घटिया निर्माण हो रहा है। इसको लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की जाएगी। अभी नगरपरिषद आयुक्त से शिकायत की गई है, लेकिन उन्होंने यहां निरीक्षण तक नहीं किया है। ऐसे में जरा सी ठोकर लगते ही नालियों का निर्माण उखड़ने लगता है। नालियां सड़कों से ऊंची बना दी गई हैं। साथ ही पहले से इसको संकरी कर दी गई है। इसके चलते पानी का बहाव प्रेशर से नहीं हो पाएगा।
झालावाड़. नालियाें का गंदा पानी फैला सड़क पर दिखाते माेहल्लेवासी।