- Hindi News
- National
- Jhalrapatan News Rajasthan News The Meeting Of Swarnakar Samaj Completed
स्वर्णकार समाज की बैठक सम्पन्न
झालरापाटन. मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पंचायत सदस्यों का होली मिलन समारोह स्थानीय स्वर्णकार मंदिर पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार सोनी ने की। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। वहीं पंचायत में वार्षिक शुल्क जमा करवाया गया। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आमसभा में निर्णय लिया गया कि सुरेंद्र कुमार सोनी का पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल आगामी 2 वर्षों के लिए बढ़ाया गया। वहीं उन्हें अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया। समारोह में पंचायत के महामंत्री सतीश सोनी, कोषाध्यक्ष बृजेश सोनी, सहित समाज के वरिष्ठ मोहनलाल सोनी, योगेश सोनी, राजेश सोनी, मुकेश सोनी, रमेशचंद सोनी, अन्य सदस्यों ने भी समाज बंधुओं को होली की बधाई दी।