पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News The Name Of Power Is Women Today Women Are Not Weaker Than Anyone

शक्ति का नाम ही नारी है, आज महिलाएं किसी से कमजोर नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान झालावाड़ की ओर से सशक्त महिला, सशक्त समाज, मजबूत राष्ट्र थीम पर जिला स्तरीय समारोह रविवार को मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत ने कहा कि शक्ति का नाम ही नारी है। महिलाएं आज के दौर में किसी से कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी महिला दो परिवारों को पढ़ाती है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज लड़के और लड़कियों की संख्या बराबर हो गई हैं। जबकि एक समय था जब लड़कियों की संख्या बहुत कम हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार से महिलाएं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रंगलाल मीना ने शिक्षा विभाग द्वारा मीना, अध्यापिका मंच के माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। एएसआई उमा सोलंकी ने पुलिस विभाग में संचालित महिला डेस्क के बारे में जानकारी दी। सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. हेमन्त शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आत्म रक्षा प्रशिक्षण के द्वारा 53 हजार बालिकाओं को प्रशिक्षित किया है। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान सभी ब्लॉकों की अध्यापिकाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें प्रदर्शनी ब्लॉक भवानीमंडी की प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर मनोहरथाना ब्लॉक एवं तृतीय स्थान पर डग ब्लॉक ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में सुनेल ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसखेडा की अध्यापिका गुड्डी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं यूपीएस हरनीखेडा की अध्यापिका प्राची शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं यूपीएस पालियाखेडी की अध्यापिका मोनिका सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी एवं गायन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मीना दीदी, नेहा दीदी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओम प्रकाश चौधरी, रवि वशिष्ठ, सीबीईओ अली मोहम्मद, एसीबीईओ भुवनेश नागर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिभा मीणा, प्रधानाध्यापिका संजीदा परवेज, साइक्लिस्ट उज्जवला कानोडे भी मंचासीन रहे। समारोह में कार्यक्रम अधिकारी मनोहर लाल सोनी, शम्शूद्दीन, रामप्रकाश रेगर भी उपस्थित रहे। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन व आईएमए झालावाड़ की ओर से झालावाड़ साइक्लिंग व वेलफेयर सोसायटी ने पिन्काथोन 2020 का आयोजन किया गया। पिंकाथोन को कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने खेल संकुल से मेडिकल कालेज के लिए रवाना किया।

बालिकाओं के साथ मनाया गया महिला दिवस

हीरा कुंवर बा महिला चिकित्सालय में गायनिक विभाग आउट डोर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैम्प आयोजित कर पुलिस विभाग की 24 महिलाओं की गर्भाशय के मुख्य एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग और जांच की गई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ संजय जैन, उपाधीक्षक डॉ हेमराज नियरता, महिला रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता के साथ महिला रोग विभाग के सभी डॉक्टर्स मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आर.के.सी.एल. के सर्विस प्रोवाइडर टॉप कॅरियर कंप्यूटर्स द्वारा महिला शिक्षण विहार में जाकर बालिकाओं के साथ महिला दिवस मनाया। निदेशक जया गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर की महिलाओं का वार्डों में जाकर पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नफीस शेख, प्रवक्ता ओम पाठक, फारुख अहमद, सत्यनारायण सुमन, रईस सहित अन्य मौजूद रहे। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्थान में महिला दिवस एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्रह्मा कुमारी मीना दीदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम जिसकी कोख से जन्म लेते हैं वह मां है, हम जिनकी कोख में संस्कार सीखते हैं वह मां है, हम जिसकी कोख से निकलते ही पहला अक्षर बोलते हैं वह भी मां हैं। मां ही सृष्टि की विधाता है। ब्रम्हाकुमारी नेहा दीदी ने बताया कि परमपिता परमात्मा शिव ने नारी शक्ति को ज्ञान का कलश देकर विश्व कल्याण की जिम्मेदारी का ताज मातृ शक्ति को पहनाया है। नारियों को सशक्त बनाने हेतु उनका आत्मबल बढ़ाने के लिए विशेष रूप से ज्ञान योग के अस्त्र.शस्त्र से सुसज्जित किया जाता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने फागोत्सव भी मनाया गया। जिसने फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज से कंचन गुप्ता, नीलिमा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, चरण देवी अरोरा, आदि महिलाएं मौजूद रही।

अग्रवाल महिलाओं ने किया सम्मेलन

महिला दिवस के मौके पर अग्रवाल महिला मंडल की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन झालरापाटन में हुआ। सम्मेलन में आई महिलाओं ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के गुर बताए। कार्यक्रम संयोजिका महिला मंडल जिलाध्यक्ष राजदुलारी गोयल ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। झालरापाटन अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा अग्रवाल ने बाहर से आई महिलाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय उपमहामंत्री हरीश चांदीवाला, जिलाध्यक्ष दिलीप मित्तल, संरक्षक जुगल किशोर, जिला सचिव अरविंद, राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। बस स्टैंड चौराहे से रथ पर बिठाया गया। इस मौके पर महिला सफाईकर्मियों के गुलाब जल से पैर धोए गए। इस मौके पर दुर्गेश श्री भारत, जया गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

महिलाओं का किया सम्मान

भवानीमंडी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपहाड में महिला सम्मान समारोह में कार्यक्रम की संपूर्ण गतिविधियां उपस्थित महिलाओं द्वारा ही की गई। अध्यक्षता कमल कांता शर्मा ने की। मुख्य अतिथि तनुजा अग्रवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि संगीता व्यास, वंदना यादव रहीं। संचालन रामेश्वर पाटीदार ने किया। जिला स्तरीय टीकाकरण फील्ड मॉनिटर गुलजार मंसूरी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ हुआ। तुषार पारेता, चाहत पारेता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पार्षद राकेश पारेता रहे। नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्षा पिंकी गुर्जर,विशिष्ट अतिथि भेसोदा चौकी प्रभारी मधु बंसल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी,मीना गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता,महिला जागृति मंच की अध्यक्ष संगीता जैन मौजूद रही। संचालन गुरप्रीत कौर ने किया।

डग। ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सरपंच हेमकुंवर और शंभूसिंह मंडलोई ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक कालूराम मेघवाल रहे। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह हडमतसिंह, दिनेश अग्रवाल, तूफान सिंह, कालूसिंह रहे। संचालन उपसरपंच सुरेश कुमावत ने किया।

मनोहरथाना। कोलूखेड़ी कलां गांव में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सरपंच की अध्यक्षता में विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया है। जनआधार कार्ड भी वितरण किए गए। सरपंच लक्ष्मण भील ने विभिन्न जानकारियां दी।

झालरापाटन. श्रीमन नारायण वृद्धाश्रम समिति के द्वारा महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष सुषमा पांडे रही। उन्होंने कहा कि आज के क्षेत्र में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। व मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. सज्जन पोसवाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश राठौर, चेतना सिंह राजेश्वरी गरवाल,उपाध्यक्ष प्रियंका सेठिया,रिचा सोनी,चेतना सिंह,बबीता सेठी,राखी शर्मा,स्वेता गरवाल,सुनिता चतुर्वेदी,यशोदा तिवारी अादि ने संबाेधित किया।

चौमहला. मेंढ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज द्वारा महिलाओं का सम्मान किया। महिला मंडल अध्यक्ष ललिता सोनी, उपाध्यक्ष पुष्पा सोनी, कंचन बाई सोनी,,सुशीला देवी का शाल व श्री फल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वर्णकार समाज के प्रदेश मंत्री सन्तोष सोनी ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक सोनी,श्यामलाल सोनी,देवीलाल सोनी,लालचंद सोनी,राजेन्द्र ,डॉ कैलाश,दिनेश,सहित महिलाओं ने भाग लिया।

रायपुर। स्मार्ट किड्स पब्लिक स्कूल में महिलाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिताएं हुईं। संचालक नरेंद्र कुमार शर्मा, शिक्षिका आयुषी जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

भालता। नेहरु युवा केंद्र की ओर से ग्राम पंचायत उमरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें गांव की महिलाओं ने भाग लिया। विजेंद्र चांदना,अर्जुन कारपेंटर ने विचार व्यक्त किए।

ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता और लक्षणों पर महिलाओं से चर्चा की

डॉ संगीता सक्सेना ने ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता व लक्षणों के बारे मे महिलाओं से चर्चा की। इस मौके पर उदयभान सिंह, कुलदीप अरोडा, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एमएस राठौड़, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, डॉ. सुषमा पांडे, मनोज शर्मा, अनंत शर्मा, पुरुषोत्तम योगी सहित अन्य मौजूद रहे। ज्ञान कंप्यूटर सेंटर पर महिलाओं के लिए फ्री बेच शुरू किया गया। इस मौके पर पार्षद हसमत बानो, विजय कंवर, लोकेश दत्त सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।

जिला कारागृह में महिला बंदियों के साथ मनाया महिला दिवस

जिला कारागृह झालावाड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को केक काटकर महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला बंदियों के द्वारा अंत्याक्षरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रतिमा चौहान के द्वारा महिला बंदियों को दैनिक दिनचर्या के उपयोगी गिफ्ट हैंपर भेंट किए। सभी महिलाओं को गिफ्ट हैंपर में शैंपू, नहाने धोने का साबुन, फेस क्रीम, मॉइश्चराइजर, टूथ ब्रश, टूथपेस्ट, कंघा, मेहंदी कोन एवं साड़ी सूट भेंट किए गए।इस अवसर पर कारागृह अधीक्षक राजपाल सिंह की ओर से संस्थान की निदेशक एवं उनके सहयोगी सीमा रहमान का आभार प्रकट किया गया।

आज की महिलाएं आत्मविश्वास से भरी हुई हैं

आईआईआरडी की ओर से अकतासा और चछलाव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। ग्राम अकतासा मे मुख्य अतिथि मुख्य वैज्ञानिक डाॅ. अर्जुन कुमार वर्मा सरपंच रमेश मेघवाल,ग्राम चछलाव मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन में सरपंच गिरजेश कुमारी भील सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। कृषि विज्ञान केन्द्र, की ओर से अकतासा गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीडीपीओ निर्मला चतुर्वेदी और सहायक कृषि अधिकारी मोना राठौर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक अर्जुन वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं आत्म विश्वास से भरी हुई हैं। इसमें हर तरह की सफलता अर्जित कर रही हैं। इकबाल वारसी ने विभिन्न तरीके के प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं को रोजगार को प्रेरित किया। इस मौके पर केन्द्र की तकनीकी सहायक सुनीता कुमारी, केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद यूनुस, नईम खान सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। महिला दिवस के अवसर पर सभापति मनीष शुक्ला ने महिला सफाई कार्मिकों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ.नंद सिंह राठौड़, रेखा कुमारी मेहर, पार्षद अहफाज अली पार्षद,अंजना बैरवा, हशमत बानो, शमीम बानो, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीदा फारूकी सहित अन्य मौजूद रहे।

100 यूनिट रक्तदान, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिविर का आयोजन

मिश्रोली। महाकाल रक्तदान समूह की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष और सरपंच जगमाल सिंह चौहान,पवन शर्मा, उपसरपंच विनोद पटेल ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर सोनू बाई, हिना पाटीदार ,सोना पाटीदार, सरिता, सहित महिलाओं ने भी रक्तदान किया।यहां 100 यूनिट रक्तदान हुआ।

खानपुर. कस्बे के बालिका उप्रावि में एनएसएस की छात्राओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्याख्याता सलमा बेगम ने की। स्वंय सेवकों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं तथा कन्या भ्रूण की जानकारी दी। शिविर प्रभारी अफरोज बेगम द्वारा नई सोच के साथ लैंगिक समानता पर अपने विचार प्रकट किए। वही क्षेत्र के नयागांव ठाकरान में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष मीणा के मार्गदर्शन में शनिवार को महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत नरेगा स्थल पर श्रमिकों को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर जानकारी दी। लिपिक राशिद खान व पीएलवी भारत कुमार गोड़ ने कानून की जानकारी दी। इस अवसर पर पत्रक भी वितरण किए गए।

मिश्राेली. महिला दिवस पर रक्तदान करते हुए।

झालावाड़. महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाअों को सम्मानित करते हुए अतिथि।

झालावाड़. ब्रह्माकुमारी संस्था में महिला दिवस अाैर हाेली मिलन समाराेह में माैजूद महिलाएं।

भवानीमंडी. पचपहाड़ पीएचसी में महिला दिवस मनाते हुए।

झालावाड़. चछलाव में महिला दिवस पर प्रतियोगिता में भाग लेती महिला।

झालावाड़. कृषि विज्ञान केंद्र में महिला दिवस पर महिलाओं को जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक।

झालावाड़. महिला शिक्षण विहार में महिला दिवस पर बालिकाओं को जानकारी देते हुए।
खबरें और भी हैं...