पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalawar News Rajasthan News The Road Built 12 Years Ago Is Shaky People Are Upset

12 साल पहले बना रोड होने लगा जर्जर, लोग परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रटलाई। कस्बे के मैन रोड पर बना सीसी रोड जर्जर होने से इस पर गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार 12 साल पूर्व वर्ष 2006-07 में कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 1 करोड़ 99 लाख रुपए की राशि खर्च कर पाटन रोड से भालता रोड तक करीब 1 किलोमीटर लंबा सीसी रोड का निर्माण करवाया था। जिसे बाद में पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया। लंबा समय गुजर जाने के बाद अब यह सीसी रोड जर्जर होने लगा है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे व उनमें सरिए तक निकल आए हैं।लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है

सीसी रोड कई जगह से बहुत अधिक टूट गया है। इसमें दरारें आ रही। इस पर गुजरने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। 12 साल गुजर जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी द्वारा मरम्मत नहीं करवाई गई। इसके चलते कस्बे के लोगों को भी वाहन चलाते समय दिक्कत आती है। कस्बे के लोगों ने 1 माह पूर्व जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में आए एडीएम दाताराम को भी प्रार्थना पत्र देकर सीसी रोड की मरम्मत की मांग की थी ,जिस पर अभी तक और कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सीसी रोड एवं डिवाइडरो की मरम्मत करवाए जाने का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। सीसी रोड के मध्य बने डिवाइडर की स्थिति और अधिक खराब होने से कस्बे की सूरत बिगाड़ रखी है। यातायात सुलभ करने के लिए सीसी रोड के मध्य डिवाइडर बनाया गया था। जो पूरी तरह खराब हो चुका है। डिवाइडर की ईंटें जगह-जगह पर टूट जाने से वाहन चालक कहीं से भी वाहन घुसा देते हैं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ रही है। लोगों का कहना है कि सीसी रोड के मरम्मत के साथ डिवाइडरो की भी बेहतर तरीके से मरम्मत की जानी चाहिए। कस्बे के मध्य बने इस सीसी रोड से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। साथ ही झालावाड़ से भालता तक जाने के लिए यह सुलभ मार्ग होने से प्रतिदिन यहां कई भारी वाहन भी इस पर होकर गुजरते हैं। ऐसे में लंबा समय गुजर जाने के बाद अब यह जर्जर होने लगा है जिसे अब मरम्मत की दरकार है।
खबरें और भी हैं...