पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manoharthan News Rajasthan News The Tenant Accused Of Murder After Raping A 6 Year Old Was Sent To Jail

6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी किराएदार को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना क्षेत्र नांदियाखेड़ी गांव में बुधवार शाम को 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने वाले अाराेपी किराएदार को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डीएसपी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि नांदियाखेड़ी निवासी 6 वर्षीय बालिका के परिजनों ने बुधवार रात 10 बजे कनवाड़ा पुलिस चौकी पर अपनी बेटी के गुम होने की जानकारी दी थी। इसके बाद कनवाड़ा चौकी और सदर थाने की पुलिस देर रात तक बालिका को तलाश करती रही। इसी दौरान पुलिस बालिका के पिता ने पुराने मकान में किराएदार के साथ खाना खाना बताया। इस पर पुराने मकान की तलाशी ली गई। मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तलाशी ली तो वहां एक कोने में खाना बनाने की पट्टी के नीचे बोरे में बालिका की लाश मिली। आरोपी किराएदार ने बालिका को खिलौने देने क बहाने अंदर कमरे में बुलाया और उसके साथ ज्यादती की। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पीड़िता मृतका के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी किराएदार एमपी थाना सोयत क्षेत्र के नया गांव निवासी लालचंद (40)पुत्र नंदालाल बैरागी के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने भी 12 घंटे के अंदर गुरुवार शाम को आरोपी किराएदार लालचंद को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि एक सप्ताह में ही आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, एक जेल भेजा गया

मनोहरथाना. जावर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दर्ज हुए नाबालिग से ज्यादती करने के दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे मामले के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने बताया कि बुधवार को नाबालिग से ज्यादती करने के दो मामले दर्ज हुए थे। एक मामले पीड़िता किशोरी के माता-पिता ने कोलूखेड़ी मेवातियान निवासी हेमराज पुत्र चंपालाल के खिलाफ ज्यादती और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। डीएसपी मनोहरथाना की टीम ने गुरुवार को आरोपी हेमराज को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य मामले में राकेश भील के खिलाफ भी नाबालिग से ज्यादती करने का प्रकरण दर्ज हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को आरोपी राकेश को क्षेत्र के टांडी गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नाबालिग के अपहरण और ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़. महिला थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर ज्यादती करने वाले एक आरोपी को शुक्रवार को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपी 3 महीने से फरार चल रहा था। महिला थानाधिकारी हरिसिंह मीणा ने बताया कि 9 जनवरी को नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बकानी थाना नाहड़ी गांव निवासी हरिसिंह तंवर उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही नाबालिग को दस्तयाब कर नारी शाला भेज दिया था। शुक्रवार को आरोपी हरिसिंह तंवर को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मनाेहरथाना. पुलिस की गिरफ्त में ज्यादती का अाराेपी।
खबरें और भी हैं...