- Hindi News
- National
- Dag News Rajasthan News There Are Pharmacists Yet Helper Itself Distributes All Medicines To Patients
फार्मासिस्ट हैं, फिर भी... हेल्पर ही मरीजों को कर रहे सभी दवाइयों का वितरण
सरकार ने मरीजों को निशुल्क दवाइयों के लिए दवा वितरण केंद्र तो खोल रखे है। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क दवाइयां मिले। लेकिन इसकी बानगी डग कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली। जहां निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर फार्मासिस्ट होने के बाद भी मौजूदा हेल्पर से मरीजों को दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। डग स्वास्थ्य केंद्र हमेशा से विवादों में रहा है।
यहां अस्पताल में अव्यवस्था किस प्रकार बिगड़ी हुई है यह देखा जा सकता है। जानकारी अनुसार सीएचसी में फार्मासिस्ट विपिन जैन व सागर जैन कार्यरत है। जो रोजाना 2-4 दिन आकर अपने कार्य से इतिश्री कर चले जाते है। ऐसे में सीएचसी प्रभारी द्वारा मरीजों को दवा देने के लिए हेल्परों को फार्मासिस्ट के काम के लिए लगा रखा है। कई बार मरीजों ने इस बात को लेकर अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया। परंतु व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। वहीं मरीजों का कहना है कि दवा केंद्र पर हेल्पर दवा देते है। फिर दवा के सेवन के बारे में सही से नहीं बता पाते है। ऐसे में अप्रशिक्षित हेल्परों मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे है।
सीएचसी में एक फार्मासिस्ट लगा रखा है, वहीं दवा वितरण केंद्र पर अधिकृत है। वो ही दवा वितरण करने के लिए अधिकृत है।
डॉ. विकास जैन-बीसीएमओ डग
_photocaption_डग. सीएचसी पर दवाइयों का वितरण करतेे हेल्पर।*photocaption*