थर्मल सुरक्षा कर्मियों को समर्थन दिया
झालावाड़. भारतीय मजदूर संघ जिला झालावाड़ ने भी थर्मल सुरक्षा कर्मियों को समर्थन दिया है। संघ के के जिलाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश जोशी की अगुवाई में मिनी सचिवालय के सामने पिछले 24 दिन से थर्मल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा दिए जा रहे हैं धरने में शामिल होकर जिला भारतीय मजदूर संघ द्वारा समर्थन दिया गया। जिला मंत्री लालचंद ने बताया कि पिछले 2 माह पूर्व अचानक थर्मल की सुरक्षा में लगे 70 सुरक्षा प्रयोग को थर्मल से बेरोजगार कर दिया इनके सामने भारी आर्थिक व मानसिक परेशानी की हालत उत्पन्न हो चुके हैं। साथ ही रोजगार का संकट आ चुका है। कई वर्षों से थर्मल में सेवाएं दे रहे इन सुरक्षाकर्मियों के सामने इस प्रकार से बेरोजगार हो जाना बहुत चिंता का विषय बना हुआ है। इन सुरक्षाकर्मियों की मांग को लेकर जिला भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा और मांग की गई कि इन सभी बेरोजगार सुरक्षा कर्मियों को थर्मल में पुनः सिक्योरिटी की नौकरी में बहाल किया जाए। मांग पत्र सौंपने में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह झाला, दुर्गाशंकर, सीताराम व कार्यकारिणी सदस्य ललित सिकरवार, डूंगर सिंह सोनी, श्यामलाल, जुगराजसिंह, जानकीलाल, भंवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मजीद भाई, के नायर, बाल सिंह, बृजराज सिंह, चैन सिंह आदि सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।