- Hindi News
- National
- Dag News Rajasthan News Three Days Remand Accused Of Killing The Young Man From Chhan Village
छान गांव के युवक की हत्या के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
डग| क्षेत्र के छान गांव के युवक की हत्या करने के मामले में पकड़े 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको तीन दिन रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। थानाधिकारी राजपालसिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में छान गांव के जालमसिंह की हत्या कर प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर छान गांव के ही मदनसिंह, तूफानसिंह व रामलाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें गुरुवार को चौमहला कोर्ट मंे पेश किया। जहां से उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। इस दौरान उनसे गहन पूछताछ और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। एक अन्य नामजद आरोपी नारायणसिंह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।