पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज 33/11 केवी फीडरों पर बिजली बंद रहेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालावाड़| 132 केवी कनवाड़ी जीएसएस से निकलने वाले 33/11 केवी फीडरों पर शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम एक्सईएन डीके गुप्ता ने बताया कि 132 केवी कनवाड़ी जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत कार्य होने के कारण 33 केवी बिरियाखेड़ी लाइन से संबंधित 33/11 केवी सब स्टेशन राजपुरा, झालावाड़ रोड, समराई, बिरियाखेड़ी व भिलवाड़ी व 33 केवी तितरी लाइन से संबंधित 33/11 केवी सब स्टेशन तितरी व पिपलोद से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली बाधित रहेगी।

सुनेल. क्षेत्र के कनवाड़ी में 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव व मरम्मत कार्य होने के कारण शुक्रवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जिससे उपखंड सुनेल के 33 केवी जीएसएस कनवाड़ी भटखेड़ा से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडर व गांव की सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता मेघराज ने दी।
खबरें और भी हैं...