- Hindi News
- National
- Bhawani Mandi News Rajasthan News Tractor Trolley Overturned One Killed By Overpressure
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से एक की मौत
भवानीमंडी मार्ग पर रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें दबे एक मजदूर की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार कोटड़ी बाइपास पर अनूप कंस्ट्रक्शन कंपनी का कार्य चल रहा था। वहां से संवेदक ने ट्रैक्टर ट्रॉली से लोहे के चेनल, फ्लोटर ओर निडिल वाइब्रेटर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर मजदूरों के साथ भवानीमंडी के लिए रवाना किया था। इस मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास ही ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार भवानीमंडी क्षेत्र के घटोद का खेड़ा निवासी राहुल बंजारा पुत्र शैतान ओर रमेश पुत्र धन्नालाल गिर गए। राहुल तो ट्रैक्टर ट्रॉली में दब गया। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगो ने मशक्कत के बाद राहुल को निकाला। जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को झालावाड़ रेफर कर दिया। झालावाड़ पहुंचने पर राहुल की मृत्यु हो गई। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। चालक मौके से फरार हो गया।
ठेकेदार की भारी लापरवाही
हादसे में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। ठेकेदार ने लोडिंग वाहन के स्थान पर ट्रैक्टर ट्रॉली से ही भारी सामान के साथ मजदूरों सवार करके भेज दिया। मजदूरों को उसमे बैठकर नहीं भेजा जाता तो हादसा टल सकता था। मामले को लेकर लोगो में भारी रोष है। ट्रैक्टर ट्रॉली में लोहे का भारी समान लोड कर रखा था। उसमें भी मजदूरों को बैठा दिया गया।
पिड़ावा. कस्बे के पास भवानीमंडी राेड पर पलटा ट्रैक्टर-ट्राॅली।