- Hindi News
- National
- Khanpur News Rajasthan News Understand Gandhi39s Life Values Ideals And Follow His Stated Footprints Meenakshi Chandrawat
गांधी के जीवन मूल्यों, आदर्शाें को समझें और उनके बताए पदचिह्नों पर चलें : मीनाक्षी चंद्रावत
राज उच्च माध्य स्कूल डूंडी गाडरवाड़ा में शुक्रवार को ब्लाॅक स्तरीय महात्मा गांधी 150वीं जयंती वर्ष के तहत डांडी मार्च सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह में गांधी दर्शन समिति जिला संयोजक व पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत, अध्यक्षता एसडीएम प्रमोद कुमार सिंधंव ने की।
मुख्य अतिथि मीनाक्षी चंद्रावत ने कहा कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने डांडी पद यात्रा निकाली। और गांधीजी से जुड़े जीवन मूल्यों, आदर्शाें व राष्ट्रीय चरित्र को अपनाने व उनके पद चिह्नों पर चलने का आव्हान किया। समारोह को सह संयोजक आमीर खान, एसडीएम प्रमोद कुमार, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार भावना सिंह, बीडीओ सुधीर पाठक, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल राठौर, गांधी दर्शन समिति ब्लाॅक संयोजक देवलाल मीणा, सह संयोजक अमरलाल जादम, प्रदेश युकां महासचिव अरबाब खान, जिला महासचिव मुफद्दल बोहरा ने भी संबोधित किया। संस्था प्रधान उषा मीणा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, गांधी भजन व कविता पाठ की प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
खानपुर. डूंडी गाडरवाड़ा में डांडी सप्ताह कार्यक्रम में संबोधित करती अतिथि।