पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Eklera News Rajasthan News Urdu Subjects Will Be Conducted In 15 Schools Of The District

जिले के 15 स्कूलों में उर्दू विषय होंगे संचालित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालावाड़| नए शिक्षा सत्र से जिले के 15 स्कूलों में उर्दू विषय संचालित होंगे। काफी समय से इन स्कूलों में उर्दू विषय खोलने की मांग चली आ रही थी। अब जाकर यह मांग पूरी हो पाई है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने इसके आदेश जारी किए हैं।

जिले में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अकलेरा, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गादिया महेश, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल चिश्तीपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल लालबाग, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मंगलपुरा झालावाड़, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल खानपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल कोलूखेड़ी मेवातियान, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गोडिया, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल छान, राजकीय प्राथमिक स्कूल आफूखेड़ी, राजकीय प्राथमिक स्कूल कुंजरी, राजकीय प्राथमिक स्कूल खेड़ी मेवातियान, राजकीय प्राथमिक स्कूल राजपुरा, राजकीय प्राथमिक स्कूल धामहेड़ा, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल माता दरवाजा सुनेल में उर्दू विषय की पढ़ाई अगले शिक्षा सत्र से शुरू होगी। इन स्कूलों में उर्दू के शिक्षकों को भी नियुक्त किया जाएगा। हालांकि राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मंगलपुरा में उर्दू विषय संचालित हो रहा था, लेकिन यहां से परीक्षा से ऐन पहले उर्दू शिक्षक को हटाया गया। इसको लेकर लोगों ने फिर से उर्दू शिक्षक को यहीं लगाने के लिए कलेक्टर से भी मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षाएं आने वाली हैं और ऐसे समय में उर्दू की शिक्षिका को यहां से हटाया गया है। अब विद्यार्थियों को समस्याएं आ रही हैं। 8वीं बोर्ड के पेपर तो शुरू भी हो चुके हैं। फिर से यहां उर्दू शिक्षिका को नियुक्ति के लिए लगातार डीईओ और उच्च अधिकारियों से मांग की जा रही है। इधर, डीईओ प्रारंभिक पुरुषोत्तम माहेश्वरी का कहना है कि जिले के 15 स्कूलों में उर्दू विषय संचालित करने के लिए अनुमति प्रदान की गई है। सभी सीबीईओ को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
खबरें और भी हैं...