- Hindi News
- National
- Bakani News Rajasthan News Vehicle Rally From Bakani To Devdham Jhadota On March 14
14 मार्च को जाएगी बकानी से देवधाम झाड़ोता तक वाहन रैली
बकानी. बैठक में उपस्थित गुर्जर समाज के लाेग।
बकानी। कस्बे से से देवधाम झाड़ोता तक तृतीय विशाल वाहन रैली को लेकर बकानी बालाजी पार्क में गुर्जर समाज की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष सूरत राम गुर्जर व अध्यक्षता कर रहे हेमन्त गुर्जर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम गुर्जर,आगरिया सरपंच बलवंत रहे। बैठक को संबोधित करते हुए हेमंत गुर्जर ने बताया कि देवनारायण की इस विशाल वाहन रैली में सर्व समाज के धर्म प्रेमी बंधु भाग लेगें।
मुख्य अतिथि सूरतराम गुर्जर नेबताया कि समाज में समय-समय पर ऐसे रचनात्मक कार्य करने से समाज में जागरूकता एवं क्रियाशीलता बनी रहती हैं। बैठक में गुर्जर बढ़ाय सरपंच भगवान सिंह राजगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, सुजान सिंह खेड़ा, शोभाराम गुर्जर भोजराज गुर्जर मुकेश गुर्जर घनश्याम गुर्जर राजू गुर्जर राजाराम गुर्जर गिरिराज गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।व बैठक का संचालन वाहन रैली संयोजक चन्द्रसिंह गुर्जर ने किया। बैठक में गुर्जर महासभा द्वारा स्वागत नवनिर्वाचित सरपंचों कासम्मान किया गया। बैठक में आगरिया के नवनिर्वाचित सरपंच बलवंत गुर्जर, बढ़ाय सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह गुर्जर, करलगांव उपसरपंच इंदर सिंह गुर्जर का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।