अाज निकलेगी झाड़ाेता के देव तक वाहन रैली
देवनारायण समिति द्वारा बकानी से झाड़ाेता के देव तक सर्व समाज की तृतीय विशाल वाहन रैली अाज निकलेगी।
जिसमें अाज सुबह 10 बजे देवनारायण मंदिर से रैली प्रारंभ होकर मोलक्या, सलावद, नसीराबाद, रिछवा, तीनधार, मंडावर से खानपुर होते हुए सायं 6 बजे देवधाम झाड़ोता पहुंचेगी। वाहन रैली में सर्वसमाज के देवभक्त एवं झालावाड़ जिले के गुर्जर समाज के समस्त पदाधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी समिति सदस्य चन्द्रसिंह गुर्जर ने दी।