- Hindi News
- National
- Bhawani Mandi News Rajasthan News Women39s Baby Shower On Safe Motherhood Day
सुरक्षित मातृत्व दिवस पर महिलाओं की गोद भराई
समीप पचपहाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार काे चिकित्सा केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में विगत कई माह से प्रतिमाह नवाचार करते हुए इस माह भी सभी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरटीएम के कार्यकारी निदेशक हरिमोहन विशिष्ट अतिथि अरविंद मिश्रा उपस्थित रहे। गर्भवती महिलाओं को डॉ. नरेश अग्रवाल द्वारा आवश्यक सावधानी और गर्भावस्था की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मंच संचालन रामेश्वर पाटीदार ने किया। पीएचसी स्टाफ से मोहम्मद रईस, नीरज भटनागर, रेखा रावत, राकेश तिवारी, जयश्री जावरा सहित माेजूद रहे।