पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bisau News Rajasthan News 1100 Liters Pudding Distributed On Death Anniversary

पुण्यतिथि पर बांटा 1100 लीटर खीर का प्रसाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिसाऊ | धुलंडी पर तपस्विजी महाराज की 156वीं पुण्यतिथि पर 1100 लीटर दूध की खीर बना कर प्रसाद बांटा गया। कार्यकर्ता अशोक माटोलिया व त्रिलोकचंद शर्मा ने बताया कि स्टेशन रोड पर स्थित तपस्वीजी के आश्रम में महाराज की पुण्यितिथि आश्रम के महंत बर्फानी बाबा के सानिध्य में मनाई गई। हलवाई निगू नवहाल, देवकी नवहाल ने मिल कर 1100 लीटर दूध की खीर बनाई। कस्बे के भक्तों ने आश्रम पहुंच कर प्रसादी पाई। इस माैके पर संत महात्माओं के साथ ही मुरारीलाल गढ़वाला, राजेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। पंडित सुनील शास्त्री आदि ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
खबरें और भी हैं...