चिकित्सा शिविर में 172 रोगी हुए लाभांवित
झुंझुनूं | ढूकिया अस्पताल में गुरुवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सुभाष ढूकिया की चतुर्थ पुण्यतिथि पर लगाए शिविर में डॉ. अमित उदयपुरिया, डॉ. संगीता उदयपुरिया, डॉ. पवन टंडन, डॉ. अमित चाहर, डॉ. कपिल झाझड़िया ने 172 रोगियों की जांच की। डॉ. मोनिका ढूकिया ने कोरोना से बचने के उपाय बताए।