सेना में चयन होने पर 24 युवाओं का सम्मान
खेतड़ी | राजोता के विनोदनी पीजी कॉलेज में शनिवार को सेना में चयनित युवाओं के सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा थे। प्राचार्य संतोष सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के 24 युवाओं का एक साथ भारतीय सेना में चयन होने पर प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह निवार्ण, मोहित सक्सेना, अल्का सैनी, साक्षी सैनी, पवन सैनी, कमलेश दूबे, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।