पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandawa News Rajasthan News 38 Years Ago Water Tank Of Shackled Water Tank In Mandawa

मंडावा में जलदाय विभाग की 38 साल पहले बनी पानी की टंकी हुई जर्जर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडावा | शहर के आम आदमी की प्यास बुझाने वाली मुख्य टंकी की हालत जर्जर हो गई है। टंकी का प्लास्टर उखड़ गया है। सीढ़ियां जीर्ण शीर्ण हो चुकी हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस जलाशय का निर्माण 1982 में किया गया था। इससे रोज 4.50 लाख लीटर पानी शहर के लोगों को सप्लाई किया जाता है। इसकी ऊंचाई 90 फीट है। लोहे के सरियों के जंग आकर गल जाने से टंकी की हालत गिरने के कगार पर है। समाजसेवी विनोद चाेपदार ने बताया कि अगर 4.50 लाख लीटर पानी से भरा उच्च जलाशय अगर गिरता है तो बड़ा हादसा हो जाएगा। टंकी के पास में सियाराम बगीची है जहां लोगों का दिन भर आना जाना लगा रहता है। टंकी के पास से स्कूली बच्चे गुजरते हैं। इस बारे में जेईएन जलदाय विभाग सुनीता ने कहा कि टंकी के निमार्ण बाद रिपेयरिंग नहीं की गई है। हालत जर्जर है। लोहे के सरिए भी दिखाई देने लगे हैं मगर कमेटी के बिना कंडम घोषित नहीं किया जा सकता है। रोजाना इसी जलाशय से शहर में 4.50 लाख केएल पानी सप्लाई किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...