पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilani News Rajasthan News 66 Patients Advised Due To Disease And Remedy 66

मरीजों को बताए बीमारी के कारण व उपाय, 66 को दिया परामर्श

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुकुंदगढ़ | एनपीसीडीसीएस अभियान के तहत वार्ड 13 व 14 स्थित लादूराम रामदेव बेसवाल राउप्रावि के आंगनबाड़ी केंद्र पर चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में सीएचसी की एनसीडी टीम के डॉ. राकेश कुमार जांगिड़, दंत चिकित्सक फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बनवारीलाल बाकोलिया, प्रिंसिपल इंदिरा देवी, एएनएम माया मीणा, विनीता तथा आशा सहयोगिनी मंजू देवी ने सेवाएं दी। डॉ. बाकोलिया ने मरीजों को नशे का सेवन, मोटापा, व्यायाम नहीं करना, नमक का ज्यादा सेवन, थायराइड, एड्रिनल ग्रंथि, एवं डायबिटीज की बीमारी के साथ लोगों को हाई बीपी के चलते सिर दर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, दिल का दौरा, गुर्दे की खराबी, लकवा, रक्त वाहिनी का कठोर होने संबंधी जानकारी दी। शिविर में 66 मरीजों को परामर्श के बाद दवा दी गई।
खबरें और भी हैं...