- Hindi News
- National
- Mandawa News Rajasthan News 85 To 90 Percent Booking Of Hotels In Mandawa Canceled 70 To 80 Percent Of Employees Laid Off Others Are Also In Doubt
मंडावा के होटलों की 85 से 90 फीसदी बुकिंग रद्द, 70 से 80 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी, दूसरे भी आशंका में
दुनिया भर के शेयर बाजार भी कोरोना वायरस की चपेट में आने का असर शेखावाटी पर भी हुआ है। झुंझुनूं के निवेशकों के करीब 10 से 15 करोड़ रुपए डूबने का अंदेशा है क्योंकि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में गुरुवार को इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट आई। शेयर बाजार 2919.26 अंकाें की गिरावट के साथ 32,778.14 पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि इस उथल-पुथल में एक सप्ताह में जिले के निवेशकों काे करीब 10 से 15 कराेड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद एक बारगी तो सेंसेक्स 29183 तक नीचे चला गया, और 45 मिनट तक सौदे रोक दिए गए, लेकिन बाद में करीब पांच हजार पाइंट की रिकवरी हुई जिससे निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। काेराेना पर नियंत्रण नहीं हाेने तक हालात इसी तरह बने रहने की संभावना है। शेयर मार्केट के जानकाराें और ब्राेकर के मुताबिक सबसे ज्यादा 20 फीसदी तक की गिरावट बैंकिंग सेक्टर के शेयर में आई। इससे निवेशक सहमे हुए हैं। हालांकि जानकाराें के अनुसार लंबे समय के लिए निवेश करने वालों के लिए यह अच्छा माैका है।
निवेश का अच्छा माैका : इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट नितिन अग्रवाल के मुताबिक इस वक्त कम भावाें में शेयर मार्केट में निवेश करने वालाें काे दाे से चार साल में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 2008 की गिरावट के दाैर में निवेश करने वाले लाेगाें काे कुछ समय बाद अच्छा रिटर्न मिला।
इस तरह हो रहा है नुकसान
सूत्रों के अनुसार औसतन एक कमरे का किराया 3000 रुपए माना जाए तो 200 कमरों के 6 लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 43 दिन के 2 करोड़ 58 लाख रुपए का सीधा नुकसान हुआ। मंडावा की होटलों में चार सौ से अधिक कमरे हैं जिनकी सीजन में 80 से 90 प्रतिशत बुकिंग रहती है। औसतन कमरे का किराया 4000 व खाना पीना अलग होता है। इसका राेजाना 15 लाख रुपए नुकसान हो रहा है जो 21 फरवरी से अब तक 3.50 करोड़ रुपए का हो गया। यानी मंडावा में कोरोना के कारण 10 करोड़ से अधिक नुकसान हो गया।
फिल्मों की शूटिंग रद्द
हिंदी फिक्चर ‘कौन बनेगी शेखावाटी’ की शूटिंग 7 मार्च से 20 अप्रैल तक होनी थी। इसके लिए शहर के आधा दर्जन से अधिक होटलों में रहने खाने-पीने को लेकर करीब तीन सौ कर्मचारियों व निर्माता-निर्देशक के लिए बुक कराए करीब 200 कमरे निरस्त हो गए। मात्र वेब सीरिज फालेन की शूटिंग की टीम के लिए एक होटल में 16 कमरे बुक हैं। कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग की प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। होटलों में 70 से 80 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है।
होटलों के कमरे खाली
कोरोना वायरस ने मंडावा के होटलों में करीब 90 फीसदी बुकिंग निरस्त करवा दी है। होटल लगभग खाली हो गए हैं। फ्लाइट्स 15 अप्रैल तक बैन होने से सभी होटलों में राेजाना 90 से 95 प्रतिशत तक विदेशों से आने वाले पर्यटकों की बुकिंग रद्द हो रही है। दिल्ली से आए गाइड गुलाब सिंह के अनुसार उनका 34 सदस्यीय पर्यटक दल दिल्ली उतरा था जिसमें इटली, फ्रांस व जर्मनी के 23 पर्यटकों को दिल्ली से ही वापस भेज दिया गया। मात्र 12 सदस्यों को लेकर वह मंडावा पहुंचा और साइट सीन ही करवा सका।
सेंसेक्स की गिरावट का असर इस तरह समझिए
डेली ट्रेडर : ऐसे निवेशक जो रोजाना शेयर खरीद-बेचान करते हैं। पैसा न होते हुए भी ये लिमिट के आधार पर ज्यादा शेयर खरीद लेते हैं। गिरावट के दाैर में इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
राहत
अब : दिखाई दे रहा है एेसा नजारा
पहले : रघुनाथजी मंदिर पर सैलानी
न्यूनतम बैलेंस पर कोई चार्ज न लेने की घोषणा की है, उसके 190 करोड़ काम ले सकेंगे उपभोक्ता, जुर्माने व मैसेज अलर्ट के 58 लाख बचेंगे। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से तीन घोषणाएं की गई हैं। बैंक ने न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता, इस पर लगने वाले जुर्माने और एसएमएस अलर्ट चार्ज खत्म कर दिया है। न्यूनतम बैलेंस के नाम पर 10 लाख खातों में रिजर्व रहने वाले 190 करोड़ रुपए लोग काम ले सकेंगे।
बाजार गिरने की 3 बड़ी वजह
अमेरिकी बाजार : कोरोना वायरस के चलते ट्रम्प ने 26 यूरोपीय देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते एक दिन में डाउ जोंस रिकॉर्ड 1464 अंक गिर गया।
कोरोना वायरस : चीन के अलावा के 110 से ज्यादा देशों में फैल गया है। डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित किया है।
क्रूड ऑयल : सऊदी अरब और यूएई के 10 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन बढ़ाने के फैसले से तेल के दामाें में गिरावट।
लोंग टर्म : एक साल और इससे ज्यादा समय के लिए निवेश करते हैं। ये मुनाफे पर ही शेयर बेचते हैं। गिरावट के दौर में ऐसे निवेशक मार्केट में पैसा लगाने का मौका तलाश करते हैं।
शॉर्ट टर्म : एक महीने से सालभर तक के लिए निवेश करते हैं। करीब 50 फीसदी निवेशक इसी श्रेणी में काम करते हैं। ये लोग बाजार टूटने की स्थिति में नुकसान उठा कर मार्केट छोड़ने लगते हैं।