चिकित्सा शिविर में 90 रोगी हुए लाभान्वित
झुंझुनूं | छापोला डेंटल अस्पताल में शनिवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. मूलसिंह शेखावत ने किया। अस्पताल निदेशक डॉ. कमल मीना ने बताया कि शिविर में 90 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरण की गई।
इस दौरान डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. नरेंद्र शोरायन, डॉ. राजेश एचरा, डॉ. जहांगीर, डॉ. संजय फांडी, डॉ. रणजीत गोरा, डॉ. कपिल सिहाग, डॉ. राधे सांखला, डॉ. मगन मीणा, डॉ. अरुण बाटड़, डॉ. रेणु मीणा, वेद प्रकाश, अनिल ढाका, कमलेश मीणा, तौफीक, राहुल झिरवाल, उमलेश, बिलाल कुरैशी आदि मौजूद थे।