- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News A Bag Full Of One And A Half Lakh Rupees Fell On The Road From Bike Shopkeeper Found
बाइक से डेढ़ लाख रुपए से भरी थैली सड़क पर गिरी, दुकानदार को मिली
चिड़ावा | शहर के मैन मार्केट में रविवार रात पौने आठ बजे एक दूधिए की बाइक पर लटकी एक लाख 64 हजार रुपयों से भरी पॉलीथिन की थैली गिर गई। उसे इसका पता नहीं चला। बाद में यह थैली एक दुकानदार को मिल गई जिसने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद दूधिए को बुला कर थैली सौंपी गई। जानकारी के मुताबिक दूध-मावे के हिसाब के ये रुपए सुलताना का बास निवासी दूधिए प्रवीण सैनी ने मिठाई विक्रेता मनोज फतेहपुरिया से लिए थे। दूधिए ने रुपयों की थैली लेकर बाइक पर लटका ली और वहां से रवाना हो गया। रास्ते में रुपयों की थैली सड़क पर ही गिर गई जो एक अन्य दुकानदार को मिल गई। नजदीक ही एक अन्य दुकान पर कुछ सामान लेने रुके दूधिए प्रवीण को बाइक पर रुपयों की थैली नहीं मिली तो वह घबरा गया। इस बीच मामले की सूचना मिलने पर सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाजार में तहकीकात की। इसके बाद दूध-मावा सप्लाई करने वाले कारखाना मालिक को थाने में बुला कर सड़क पर दुकानदार को मिले 1.64 लाख रुपए वापस लौटाए। शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में दूधिए प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया।