पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Aamir Khan39s Daughter Ira Khan Seen In The Shooting Of The Web Series

वेब सीरिज की शूटिंग में दिखी आमिर खान की बेटी इरा खान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवलगढ़ | बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को भी दिनभर वेब सीरिज फालेन की शूटिंग करती नजर आई। इस दौरान अभिनेता आमिर खान की बेटी ईरा खान भी शूटिंग क्रू के साथ सहयोगी की भूमिका में नजर आई। वे शेखावाटी में पहली बार आई हैं। इस वेब सीरिज की शूटिंग अभी कई दिन तक क्षेत्र में चलेगी। दरअसल, क्राइम थ्रिलर इस वेब सीरिज की शूटिंग दूसरे दिन शुक्रवार को कोठी रोड पर जबरसिंह शेखावत के मकान पर हुई। इस मकान के पुलिस की भूमिका में दिखाई दे रही सोनाक्षी सिन्हा का घर बताया गया है जहां वे एक्सरसाइज करने के बाद मोटर साइकिल से फाॅरमल ड्रेस में पहुंची। रास्ते पर मोटर साइकिल चलाते उनकी शूटिंग की गई। घर पहुंचने के बाद भी उनके कई सीन वहां फिल्माए गए। इस मौके पर कई बार री टेक होने के कारण शूटिंग में देरी हुई। सोनाक्षी के साथ उसकी मां भी दिखाई दी। इससे पहले इस वेब सीरिज की कुछ शूटिंग रेलवे स्टेशन व राजपूत छात्रावास में भी हुई। विजय सिंह शेखावत ने अपने आवास पर फिल्म की यूनिट के लोगों का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...